जीतन राम माझी ने बिहार विधानसभा को भंग करने की अपील को राज्यपाल ने खारिज किया
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने बिहार विधानसभा को भंग करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश की। पिछले कई दिनों से माझी और नीतीश कुमार के बीच चल रही तनातनी के बीच आज माझी ने बिहार विधानसभा को भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश कर दी है।

वहीं बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने माझी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है। कयास लगाये जा रहा है कि विधायक दल फिर से अपना नेता चुनेगा। वहीं इन सब के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के राजनैतिक घटनाक्रम पर शाम 7 बजे आपात बैठक बुलाई है।
माझी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद कुमार सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मुलाकात के ठीक बाद माझी ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक की जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से बिहार विधानसभा को भंग करने की अपील की। हालांकि माझी के इस प्रस्ताव को 7 मंत्रियों ने समर्थन दिया है जबकि 21 इसके विरोध में हैं
इससे पहले जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि माझी के विवादित बयानों के चलते पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा सकती है। बाद में उन्होंने कहा कि माझी की जगह नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन इन सब के बीच जिस तरह से माझी ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अपील की उसके बाद बिहार की राजनीति बेहद दिलचस्प मुकाम पर पहुंच गयी है।












Click it and Unblock the Notifications