बिहार CM जीतन मांझी ने खोला राज, 25 हजार का बिजली बिल 5 हजार में हुआ था 'सैटल'
पटना। राजनीति एक ओर गठबंधन के रंग में रंगती नज़र आ रही है वहीं इस शोर में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सरकारी महकमे में घूसखोरी से मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सक्रियता सामने आई है। खबर है कि मांझी ने घूस देकर 25 हजार रुपये का बिजली बिल पांच हजार रुपये में सैटल करा लिया था।

- इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पटना में प्रशासनिक अफसरों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर दिया। इस उदाहरण के जरिये उन्होंने नव नियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी।
- वे अपनी कहानी बताते हुए बोले कि गया में मेरे एक पड़ोसी थे, जो मीटर रीडरों की मदद से बिजली की चोरी करते थे। जितने का बिजली बिल आता था, उससे काफी कम वे भुगतान का प्रावधान तैयार हो जाता है।
खुलासे में कहा गया कि उन्होंने खुद बिजली बिल के भुगतान में इस तरीके का प्रयोग किया। 25 हजार रुपये का बिजली बिल 5 हजार रुपये में निबट गया। इसके एवज में उन्हें घूस देनी पड़ी। वे बोले कि आज लगभग हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल गया है, जिससे छुटकारा पाना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications