Bihar Board के 12th और 10th की परीक्षा के पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, 50 नंबर के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे

पिछले 2 सालों से बिहार टॉपर्स के कई घोटाले सामने आए हैं, जिसे लेकर नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, बिहार बोर्ड भी सवालों के घेरे में है। इसी से बचने के लिए अब बिहार बोर्ड ने एक अहम फैसला किया है और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है।

नई दिल्ली। पिछले 2 सालों से बिहार टॉपर्स के कई घोटाले सामने आए हैं, जिसे लेकर नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, बिहार बोर्ड भी सवालों के घेरे में है। इसी से बचने के लिए अब बिहार बोर्ड ने एक अहम फैसला किया है और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने दी है। बिहार बोर्ड को उम्मीद है कि इस बड़े बदलाव के बाद अब परीक्षा में धांधली की संभावनाएं बेहद कम हो जाएगी और बिहार बोर्ड की छवि सुधरेगी।

Bihar Board के 12th और 10th की परीक्षा के पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, 50 नंबर के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे

ये हुए हैं बदलाव
परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव के तहत अब मैट्रिक परीक्षा में 50 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। हर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न 1-1 नंबर का होगा। यानी 50 सवाल और 50 नंबर। ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के अलावा 2 और 5 नंबर के प्रश्न भी होंगे। मैट्रिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के जवाब देने के लिए छात्रों को एक ओएमआर शीट दी जाएगी, जिस पर ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर का मानना है कि इससे परीक्षा प्रणाली में भी सुधार आएगा और साथ ही रिजल्ट भी पहले से बेहतर हो जाएंगे। यह बदलाव आगामी सेंट अप परीक्षा से ही लागू कर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+