Bihar board 10th result 2018: कल घोषित होगा रिजल्ट, ऐसे देखें अपने नंबर

पटना: लंबे इंतजार के बाद बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे 26 जून को जारी किए जाएंगे। ये रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर देखे जा सकेंगे। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने दी जिसके लिए राज्य में 1,426 केंद्र बनाए गए थे। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं।

Bihar Board 10th Result 2018 expected on 26th june.

हालांकि, 10वीं के रिजल्ट पहले 20 जून को जारी होने थे लेकिन गोपालगंज में हजारों कॉपियां गायब हो जाने के कारण परीक्षा परिणाम को टाल दिया गया था जो कि अब मंगलवार 26 जून को घोषित किए जाने की संभावना है। 10वीं के रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर सुबह 11:30 बजे से देखे जा सकेंगे।

कैसे देखें अपना रिजल्ट:

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद Class 10 results 2018 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक थर्ड पार्टी वेबसाइट Indiaresults.com का लिंक खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरना होगा। इसके बाद आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। आप सीधे indiaresults.com पर भी लॉग-इन कर रिजल्ट देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+