बिहार: बांका से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं बीजेपी की उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा तो हो गया है लेकिन बीजेपी की पहले की कुछ सीटें जदयू और लोजपा के खाते में चले जाने से पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नवादा सीट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब बांका लोकसभा सीट को लेकर भी पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं।

बांका से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं पुतुल कुमारी

बांका से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं पुतुल कुमारी

पुतुल कुमारी बांका सीट से सांसद रह चुके दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं और वे पार्टी की बिहार यूनिट की उपाध्यक्ष भी हैं। एनडीए के सभी घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद बांका लोकसभा सीट नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के खाते में चली गई है। माना जा रहा है कि पुतुल कुमारी इस फैसले से नाराज हैं और वे पार्टी से इस्तीफा देकर बांका सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकती हैं।

भाजपा नहीं छोड़ रही - पुतुल कुमारी

भाजपा नहीं छोड़ रही - पुतुल कुमारी

हालांकि, पुतुल सिंह ने इन खबरों पर कहा कि वह भाजपा नहीं छोड़ रही हैं और अपनी जीत के साथ पार्टी नेतृत्व को मजबूत करेंगी। साल 2010 में दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल कुमारी ने राजनीतिक विरासत संभाली है। इसके पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने पुतुल कुमारी की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को बांका से उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी लेकिन श्रेयसी सिंह ने जदयू के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, क्योंकि वह ओलंपिक की तैयारियों पर ध्यान देना चाहती हैं।

बांका सीट जदयू के खाते में गई है

बांका सीट जदयू के खाते में गई है

शुक्रवार को पुतुल सिंह ने कहा था कि परिस्थितियां उन्हें कड़ा फैसले लेने को मजबूर कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि वे बीजेपी का साथ नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा था कि वे चुनाव में जीत दर्ज करेंगी और पीएम मोदी के नेतृत्व को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि वे 25 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+