भाजपा मुख्यालय में बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद
नई दिल्ली, 16 अगस्त। पिछले दिनों बिहार में बदले सियासी समीकरण और महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। बिहार आगामी चुनावों और मु्द्दों को लेकर भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए भाजपा मुख्यालय में बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक को लेकर मंथन किया जा रहा है। बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद है। ये बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में की जा रही है।

Recommended Video
बिहार में एनडीए गठबंधन से जेडीयू के अलग होने के बाद वहां सियासी समीकरण बदल गए हैं। नीतीश कुमार ने एक बार फिर सीएम की कुर्सी संभाली है लेकिन इस बार वो महागठबंधन के नेता के तौर पर हैं। ऐसे में अब भाजपा वहां विपक्ष की भूमिका है। इस बदलाव के बीच भाजपा कोर कमेटी की बैठक अहम है। ये बैठक दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही है,जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। बैठक में बीजेपी की विपक्ष की भूमिका और उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ बिहार बीजेपी के नए प्रमुख के चयन, विधानसभाऔर विधान परिषद में एलओपी का चुनाव पर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा मुख्यालय में बैठक में तार किशोर प्रसाद, गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन, सुशील मोदी और अश्वनी चौबे समेत भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications