बिहार: JDU नेता के पति को बदमाशों ने बीच बाजार मारी गोली
पटना। बिहार के सीवान में जीरादेई प्रखंड के जेडीयू प्रमुख पुष्पा देवी के पति को बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति त्रिभुवन तिवारी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे काफी गंभीर रुप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। एएसपी कांतेष मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग इकत्र हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन तिवारी मैरवा थाना के गंधु छापर गांव में रहते हैं। ये जीरादेई प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति के पति हैं। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे त्रिभुवन अपने घर से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। अभी वे कुछ कदम आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घर के बाहर की गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमास फरार हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इकत्रित हो गए और त्रिभुवन की निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया। विदित हो कि त्रिभुवन तिवारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पहले त्रिभुवन के कुख्यात भाई राका तिवारी को गोपालगंज पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
AK 47 के साथ पकड़ा गया था त्रिभुवन तिवारी
गौरतलब है कि त्रिभुवन तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पहले ही त्रिभुवन के कुख्यात भाई राका तिवारी को गोपालगंज पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। एसआइटी ने इनके पास से एक एके 47 व एक पिस्टल भी बरामद की थी। साथ ही एके 47 की 13 व पिस्टल की सात गोलियां, बाइक व नगदी को जब्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications