लालू यादव को समधी चंद्रिका राय ने दिया झटका, जदयू में होंगे शामिल

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक रहले राष्ट्रीय जनता दल को झटका देते हुए चंद्रिका राय जदयू में शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रिक राय के साथ दो और विधायक भी राजद छोड़ नीतीश कुमार के साथ जा रहे हैं। गुरुवार को तीनों जदयू की सदस्यता ले सकते हैं। चंद्रिका राय का जदयू में जाना इसलिए अहम है क्योंकि वो लालू प्रसाद यादव के समधी भी हैं। चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की शादी लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव से हुई है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: RJD को बड़ा झटका, JDU में शामिल होंगे Chandrika Rai | वनइंडिया हिंदी
    ये विधायक भी होंगे जदयू में शामिल

    ये विधायक भी होंगे जदयू में शामिल

    चंद्रिका राय के साथ जो विधायक कल जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। वो फराज फातमी और जयवर्धन यादव हैं। जयवर्धन यादव पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं फराज फातमी आरजेडी के पूर्व सांसद अशरफ अली फातमी के बेटे हैं। फराज दरभंगा के केवटी से आरजेडी टिकट पर विधायक चुने गए थे। बिहार विधानसभा के लिए इस साल अक्टूबर या नवंबर में चुनाव में होने हैं। अगर कोरोना महामारी के चलते देरी ना हुई तो आने वाले दिनों में चुनाव आयोग इलेक्शन की घोषणा कर सकता है क्योंकि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में कई नेताओं के दल बदलने का सिलसिला इन दिनों प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

    चंद्रिका ने राजद से ही लड़ा था लोकसभा चुनाव

    चंद्रिका ने राजद से ही लड़ा था लोकसभा चुनाव

    चंद्रिका राय काफी समय से राष्ट्रीय जनता दल में हैं। वो छपरा के परसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में चंद्रिका राय सारण से आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस साल फरवरी में उन्होंने आरजेडी छोड़ दी थी। अब माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइडेट के टिकट पर वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

    काफी दिन से लालू यादव परिवार से रिश्ते सहज नहीं

    काफी दिन से लालू यादव परिवार से रिश्ते सहज नहीं

    चंद्रिका राय का परिवार बिहार के बड़े राजनीतिक परिवारों में शामिल रहा है। उनके पिता दारोगा राय बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। चंद्रिका राय के लालू यादव से अच्छे रिश्ते माने जाते थे। 2088 लालू यादव के बेटे और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही तेजप्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में डाल दी। जिसके बाद ऐश्वर्या ने भी लालू यादव परिवार के सदस्यों पर प्रताड़ना का केस दायर किया। इसके बाद ऐश्वर्या लालू यादव का घर छोड़ मायके आ गईं। इसके बाद चंद्रिका राय की लालू प्रसाद और आरडेजी से दूरी बढ़ती चली गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+