बिहार चुनाव: बेगूसराय के रामपुकार की तस्वीर शेयर कर बोलीं उर्मिला- वोट डालते हुए याद रखना लॉकडाउन के ये मंजर

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए कई आम और खास लोग बिहार के लोगों से अपील कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी बिहारवासियों से मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वोट डालते हुए लॉकडाउन के वक्त जो परेशानी आईं, उनको मत भूलिएगा। उर्मिला ने रामपुकार पंडित का फोटो शेयर किया है, जो लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली से बिहार आने को परेशान थे और फफक-फफक कर रो पड़े थे। उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Actor sonu Sood की अपील, दिमाग लगाकर दें वोट | वनइंडिया हिंदी
    उर्मिला ने शेयर किया रामपुकार पंडित का फोटो

    उर्मिला ने शेयर किया रामपुकार पंडित का फोटो

    उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार को ट्वीट किया और लिखा, बिहार के प्यारे भाई और बहनों, आज मतदान है। अपना मत जरूर डालें और कृप्या इस मंजर को याद रखें। उर्मिला मातोंडकर ने अपने ट्वीट में बिहार के बेगूसराय के प्रवासी मजदूर रामपुकार पंडित की फोटो साझा की, जो लॉकडाउन के दौरान सड़क के किनारे बैठकर रोते नजर आए थे और मजदूरों की बेबसी का एक चेहरा बन गए थे।

    उर्मिला ने भाजपा या किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है लेकिन साफ है कि उन्होंने इसके लिए भाजपा और जदयू पर निशाना साधा है। उर्मिला फिल्मों के अलावा कुछ समय के लिए राजनीति में भी रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर इलेक्शन लड़ा था, जिसमें वो हार गई थीं।

    71 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

    71 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

    बिहार में आज पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उर्मिला के अलावा भी कई फिल्मी कलाकारों ने लोगों से अपना वोट जरूर डालने की अपील की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी सभी से वोट जरूर देने की अपील की है।

    10 नवंबर को आएंगे नतीजे

    10 नवंबर को आएंगे नतीजे

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए आज (28 अक्टूबर) वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।

    इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाया है। एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+