बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत का अनुमान, नीतीश के हाथ से जा रही सत्ता

एग्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए पर बढ़त

नई दिल्ली। बिहार की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में हुआ विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गया। तीसरे और अंतिम चरण में आज 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग हुई। 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। वोटिंग खत्म होने के बाद समाचार चैनल और एजेंसियां अपने सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। बिहार में इस समय एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल) में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। एग्जिट पोल में किसकी सरकार बन रही है और किसको कितनी वोट मिल रही हैं। हम आपको लाइव अपडेट दे रहे हैं। एग्जिट पोल का पल-पल का लाइव अपडेट।

ेो्ेिु

लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Nov 07, 2020, 9:26 PM IST

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक, CAA-राम मंदिर पर नहीं पड़े वोट, NDA-महागठबंधन दोनों के वोटरों ने इस मुद्दे को नकारा।
Nov 07, 2020, 9:05 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में एनडीए को 69-91 सीटें दी गई हैं। वहीं एलजेपी को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Nov 07, 2020, 9:05 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महागठबंधन को 139 से 161 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया गया है।
Nov 07, 2020, 9:03 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महागठबंधन को 44 फीसदी और एनडीए को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। एलजेपी को सात फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है।
Nov 07, 2020, 8:57 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन कोसी क्षेत्र की 31 में से 23 सीटें जीत सकती है। एनडीए आठ सीटों पर कब्जा कर सकती है।
Nov 07, 2020, 8:40 PM IST

Newsx-DV research ने अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन को 120 सीटें, एनडीए को 116 सीटें और अन्य को 7 सीट दी हैं।
Nov 07, 2020, 8:34 PM IST

Today's Chanakya के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 243 में से 180 सीटों पर जीत की बात कही गई है। एनडीए को 55 और अन्य को 8 सीटें मिल रही हैं।
Nov 07, 2020, 8:33 PM IST

Today's Chanakya के एग्जिट पोल में महागठबंधन बहुत भारी बहुमत से बिहार में सरकार बना रहा है।
Nov 07, 2020, 8:28 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महिला वोटर्स के बीच तेजस्वी यादव सबसे लोकप्रिय हैं. तेजस्वी यादव को 43 फीसदी वोट मिले, नीतीश कुमार को 42 फीसदी और चिराग पासवान को 7 फीसदी वोट मिले हैं।
Nov 07, 2020, 8:25 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में सीमाचंल में विधानसभा की 24 सीटों में महागठबंधन को 15, एनडीए को 6, जीडीएसएस को 3 सीट मिलने का अनुमान है।
Nov 07, 2020, 8:23 PM IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में पाटलिपुत्र-मगध की 61 सीटों में से महागठबंधन के खाते में 33 सीटें जाने का अनुमान है और एनडीए के पास 26 सीटें जा सकती हैं।
Nov 07, 2020, 8:21 PM IST

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, मिथिलांचल की 61 सीटों में से एनडीए को 23, महागठबंधन को 36 और लोजपा के खाते में एक सीट जाती नजर आ रही है।
Nov 07, 2020, 8:17 PM IST

भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 120 से 127 सीटें और महागठबंधन को 81 से 71 सीटें मिल रही हैं। एलजेपी को 12-23 सीटें और अन्य को 19-27 सीटें मिल रही हैं।
Nov 07, 2020, 8:15 PM IST

दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा को 63 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जदयू को 58 सीटें मिल रही हैं।
Nov 07, 2020, 8:08 PM IST

इंडिया टुडे एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ तीन फीसदी मतदाताओं ने पीएम मोदी के चेहरे पर वोट दिया है।
Nov 07, 2020, 7:58 PM IST

न्यूज 24-सी वोटर के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 120, एनडीए को 116 और एलजेपी को 1 सीट दी है। वहीं अन्य दलों के खाते में 6 सीट जाती दिख रही है।
Nov 07, 2020, 7:45 PM IST

टुडेज़ चाणक्य के अनुसार- बिहार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का रहा। जिसको लेकर वोटिंग पर सबसे ज्यादा असर पड़ा।
Nov 07, 2020, 7:44 PM IST

Today's Chanakya के एग्जिट पोल के सर्वे में 63 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार बदलना चाहते हैं।
Nov 07, 2020, 7:41 PM IST

अभी तक आए एग्जिट पोल में सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल को छोड़कर सभी ने राजद, कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन को आगे माना है।
Nov 07, 2020, 7:37 PM IST

टुडेज चाणक्य के मुताबिक एनडीए को 34 फीसदी और महागठबंधन को चुनाव में 44 फीसदी वोट मिले हैं। अन्‍य को 22 फीसदी मत।
Nov 07, 2020, 7:31 PM IST

सुदर्शन न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा को सबसे ज्यादा 73 सीटें मिलेंगी। राजद को 70 और इसके बाद जदयू को 42 सीटें मिलने की बात कही गई हैं। कांग्रेस को 26 सीट दी हैं।
Nov 07, 2020, 7:31 PM IST

सुदर्शन न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को महागठबंधन से आगे बताया है। सुदर्शन के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को 121 और महागठबंधन को 105 सीटें मिल रही हैं। एलजेपी को 9 सीटें और अन्य को आठ सीट मिलेंगी।
Nov 07, 2020, 7:25 PM IST

2015 के विधानसभा चुनाव में राजद को 80, जदयू को 71, भाजपा को 53, कांग्रेस को 27 और अन्य को 12 सीटें मिली थीं।
Nov 07, 2020, 7:18 PM IST

टाइम्स नाउ और सीवोटर के सर्वे में महागठबंधन को 120 और एनडीए को 116 सीटें मिली हैं। यानी किसी को बहुमत नहीं मिल रहा है। एलजेपी को एक और अन्य को छह सीटें मिलने की बात सर्वे में कही गई हैं।
Nov 07, 2020, 7:13 PM IST

TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को बिहार में 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन को 115 से 125 सीटें मिलती दिख रही हैं। लोजपा को 3-5 और अन्य के खाते में 10-15 सीटें जा सकती हैं।
Nov 07, 2020, 7:13 PM IST

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में 42 फीसदी लोगों ने विकास के नाम पर वोट डालने की बात कही। 30 फीसदी ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा माना। 11 फीसदी ने महंगाई को ध्यान में रखकर वोट किया।
Nov 07, 2020, 7:10 PM IST

इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के सर्वे में तेजस्वी यादव को 44 फीसदी ने सीएम के तौर पर पसंद किया है। नीतीश कुमार 35 फीसदी लोगों की सीएम के तौर पर पसंद हैं।
Nov 07, 2020, 7:08 PM IST

R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।
Nov 07, 2020, 6:59 PM IST

टाइम्स नाउ और सीवोटर के सर्वे में महागठबंधन में सबसे बड़ा दल आरजेडी है और इसे 85 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 25 और लेफ्ट दलों को 10 सीटें मिल रही है।
Nov 07, 2020, 6:59 PM IST

टाइम्स नाउ और सीवोटर के सर्वे में एनडीए के दलों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 70 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+