Bihar Assembly Elections 2020: दिवंगत राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह JDU में हुए शामिल

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आती जा रही है। सभी राजनीतिक दल चुनावी गणित में जुट गए हैं। इसी बीच बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। दिवंगत आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्‍यप्रकाश सिंह जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जदयू कार्यालय में आज उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के सामने सदस्यता ली।ऐसी चर्चा है कि गर्वनर कोटे से उन्‍हें एमएलसी बनाया जा सकता है।

Recommended Video

    दिवंगत राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह JDU में हुए शामिल
    bihar

    जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पिता जी कहा करते थे कि किसी भी परिवार का कोई एक सदस्य ही राजनीति में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता के रहते मेरा राजनीति में आने का कोइ प्लान नहीं था। लेकिन पिताजी की हुई आकस्मिक मृत्यु की वजह से राजनीति में आना पड़ा।

    सत्यप्रकाश ने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे बचे काम को पूरा करने ही राजनीति में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी में ऱघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा की जा रही थी। गरीब स्वर्ण लोगों को आरक्षण देने की बात आरजेडी के घोषणा पत्र में कही गई थी लेकिन, अचानक इसे बिना बताए हटा दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+