Bihar Elections 2020: आज मोदी और राहुल गांधी की कई रैलियां, PM ने खुद किया Tweet

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है, तो वहीं दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी जोरों पर हैं इसी के तहत आज पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बिहार में कई चुनावी जनसभाएं संबोधित करेंगे, जहां एक ओर पीएम मोदी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में रैली करेंगे।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: PM Modi और Rahul Gandhi की ताबड़तोड़ कई रैली, जानें कहां-कहां | वनइंडिया हिंदी
    आज मोदी और राहुल गांधी की कई रैलियां, PM ने खुद किया Tweet

    अपनी चुनावी रैली के बारे में पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है, पीएम मोदी ने अपने Tweet में लिखा था कि कल एक बार फिर बिहारवासियों के बीच रहूंगा। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना की रैलियों में उनसे सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा।आप सभी इन रैलियों से जरूर जुड़िए। मालूम हो की पीएम की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद वो मुजफ्फरपुर और फिर पटना में लोगों को संबोधित करेंगे तो वहीं पीएम मोदी की इस रैली का डिजिटल प्रसारण भी होगा।

    दूसरे चरण का मतदान

    गौरतलब है कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को है, इस चरण में 94 सीटों के लिए वोटिंग होगी , दूसरे चरण के चुनाव के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जाएंगे।

    आज मोदी और राहुल गांधी की कई रैलियां, PM ने खुद किया Tweet

    इससे पहले राहुल गांधी ने नवादा के हिसुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहारियों से झूठ मत बोलिए आप मोदी जी, बिहारियों को यह समझाइए कि कितना रोजगार दिया है। पिछले चुनाव में 2 करोड़ रोजगार बोला था, क्या मिला?, राहुल ने कहा कि वो आते हैं, कहते हैं कि किसानों के सामने सिर झुकाता हूं, सेना के सामने सिर झुकाता हूं, मजदूरों के सा्ने सिर झुकाता हूं, छोटे व्यावारियों के सामने सिर झुकाता हूं। फिर घर जाते हैं और अंबानी-अडाणी का काम करते हैं, सिर आपके सामने झुकाएंगे लेकिन काम किसी और का करेंगे। साथ ही राहुल गांधी ने चुनावी रैली में चीन को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+