JDU में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दिया जवाब
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई हैं। हाल ही में बिहार के डीजीपी के पद से वीआरएस लेने वाले गुप्तेश्वर पांडे शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। हालांकि गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो यहां केवल सीएम नीतीश कुमार से मिलने और डीजीपी के तौर पर अपने कार्यकाल के लिए उन्हें धन्यवाद देने आए हैं। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि उन्होंने अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गुप्तेश्वर पांडे शनिवार को जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडे नीतीश कुमार के मुखर समर्थक रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बारे में अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर गुप्तेश्वर पांडे विवादों में भी रहे थे। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडे ने 2019 में बिहार के डीजीपी पद का कार्यभार संभाला था। डीजीपी के तौर पर गुप्तेश्वर पांडे फरवरी 2021 में रिटायर होने वाले थे और अभी उनका पांच महीने का कार्यकाल शेष था।
तीन चरणों में होंगे बिहार चुनाव
आपको बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में तीन चरणों के तहत चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर और तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां कोरोना वायरस महामारी के बीच विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications