बिहार का चुनावी बिगुल: किस्मत आजमाएगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, 22 जिलों में 32 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी बिगुल बज चुका है। कोरोना संकट के बीच ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी अपनी किस्तम आजमा रही है। अवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए पार्टी ने सारी तैयारियां कर ली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIA ने झारखंड के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ओवैसी की पार्टी बिहार की 243 सीटों में से 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने 22 जिलों में 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में AIMIM का एक विधायक है। एआईएमआईएम के विधायक कमरुल हुदा ने किशनगंज सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। अब पार्टी 32 सीटों पर जोर आजमाएगी। वहीं पार्टी ने गठबंधन के भी संकेत दिए हैं। बिहार में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर उल ने कहा कि पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ गठबंधन को भी तैयार है।
गौरतलब है कि इस साल के अंत तक बिहार विधानसभा चुनाव होंगे। बीजेपी की ओर से भी चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। हार ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली के जरिए बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। वहीं बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications