बिहार चुनाव: अजय देवगन की रैली में बेकाबू हुई भीड़, लाठीचार्ज के बाद पथराव में दर्जनों घायल
बिहारशरीफ। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोरो पर है। इस क्रम में बिहारशरीफ में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की रैली में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की तो भगदड़ मच गया जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। भीड़ ने भी पत्थरबाजी की जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

बस भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों को गुस्सा आया और लोगों ने सारी कुर्सियां तोड़नी शुरु कर दी। हल्की से भगदड़ मची तो कुछ लोग पैरों के नीचे आ गये जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस और आम लोगों में करीब 45 मिनट तक संघर्ष चला इसबीच अजय देवगन उपर से ही हाथ हिलाकर वापस चले गये। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications