मोदी देश के तो नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरूष: बाबा रामदेव
नई दिल्ली। आमतौर पर योग गुरू बाबा रामदेव को भाजपा का समर्थक और पीएम मोदी का प्रशंसक कहा जाता है लेकिन पहली बार बाबा रामदेव ने पीएम मोदी के धुर विरोधी नीतीश कुमार का गुणगान किया है। बाबा रामदेव ने न्यूज चैनल एबीपी से बात करते हुए कहा कि इस बार बिहार में नेक टू नेक की फाईट है।
अगर मोदी देश के विकास पुरूष हैं तो नीतीश कुमार बिहार, इसमें कोई शक नहीं कि बिहार में इस बार कांटे की टक्कर है, अब फैसला जनता के हाथ में है कि वो किस पर भरोसा जताती है। बाबा रामदेव ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास हुआ है, वो गुड गवर्नेंस का चेहरा हैं।
'मोदी देश के तो नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरूष'
बाबा रामदेव का यह बयान वाकई में काफी चौंकाने वाला है और यह बात बीजेपी को अखर भी सकती है, फिलहाल अभी बाबा के इस बयान पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है देखते हैं बाबा रामदेव की इन बातों का असर कितना बिहार की जनता पर होता है।













Click it and Unblock the Notifications