तेजस्वी ने नीतीश की उम्र पर कसा तंज, '70 साल के हो गए लेकिन सत्ता छोड़ नहीं पा रहे'

पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गया में एक चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार की उम्र को लेकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार 70 साल के हो गए हैं लेकिन सत्ता नहीं छोड़ रहे। तेजस्वी ने नीतीश कुमार की पिछले चार साल की सरकार को अस्थिर सरकार बताया।

Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान का दिन जैसे करीब आ रहा है नेताओं के हमले भी तेज हो रहे हैं। अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के घोषित सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के अनुभव को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। वहीं अब गया में आयोजित एक चुनावी रैली में तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए नीतीश कुमार की उम्र को लेकर सवाल उठा दिया है।

तेजस्वी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "70 साल के हो गए हैं लेकिन सत्ता को छोड़ नहीं पा रहे हैं। क्या पिछले चार साल में कोई स्थिरता थी ? जब सरकार ही स्थिर नहीं होगी तो विकास कैसे होगा ? इतना ही नहीं जिस सरकार को बहुमत मिला उसे धोखा देकर वे भाजपा को सत्ता में ले आए।"

बता दें कि नीतीश कुमार कहते रहे हैं कि तेजस्वी के पास सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। अभी तेजस्वी में सीएम बनने की योग्यता नहीं है। वहीं तेजस्वी नई सोच को सरकार में लाने की बात अपनी रैलियों में कह रहे हैं।

नीतीश ने जनता नाराज- तेजस्वी

रविवार को ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार से नाराज है। यही वजह है कि मेरी रैलियों में भीड़ उमड़ रही है। तेजस्वी ने नौकरियों का मुद्दा भी उठाया था।

तेजस्वी ने कहा कि "मेरी रैलियों में उमड़ रही भीड़ ये बता रही है कि लोग नीतीश कुमार से सिर्फ नाराज ही नहीं बल्कि उनसे नफरत भी करने लगे हैं। लोगों की नाराजगी इस स्तर तक पहुंच गई है। लोग जाति, वर्ग, धर्म और पंथ को परे रखकर रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+