Bihar Assembly Election से पहले EVM को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कर दिया ये बदलाव
EVM New Guidelines: चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है। ECI ने ईवीएम (EVM) और बैलट पेपर की नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा बढ़ाना और चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना है। बिहार से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी।
पहली बार उम्मीदवारों की रंगीन फोटो ईवीएम मतपत्र पर छपी होगी, जिससे उनके चेहरे को आसानी से पहचाना जा सके। इसके साथ ही उम्मीदवारों और नोटा के सीरियल नंबर अधिक स्पष्ट और अंतरराष्ट्रीय भारतीय अंकों में दिखाई देंगे। नई गाइडलाइन से मतदाताओं को मतदाता केंद्र पर मतदान करते समय अधिक स्पष्टता और सुविधा मिलेगी।

नई गाइडलाइन के तहत क्या-क्या बदलाव किए गए
- उम्मीदवारों की रंगीन फोटो: अब प्रत्येक उम्मीदवार की फोटो रंगीन रूप में छापी जाएगी।
- सीरियल नंबर में सुधार: उम्मीदवारों और नोटा के सीरियल नंबर अब अंतरराष्ट्रीय भारतीय अंकों में दिखाई देंगे। नंबर बड़े और बोल्ड फॉन्ट (आकार 30) में होंगे, जिससे स्पष्टता बढ़े।
- समान फॉन्ट और आकार: सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक ही फॉन्ट और आकार में प्रिंट किए जाएंगे, ताकि मतदाता आसानी से पढ़ सकें।
- कागज का प्रकार: मतपत्र 70 GSM के पन्ने पर छपेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए गुलाबी रंग (निर्दिष्ट RGB मान) का कागज इस्तेमाल होगा।
- मतदाता सुविधा: ये बदलाव मतदान के दौरान मतदाताओं को अधिक स्पष्टता, सुविधा और पारदर्शिता प्रदान करेंगे।
- शुरुआत बिहार से: नई व्यवस्था की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगी।
EVM में छापे जाएंगे रंगीन फोटो
चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के तहत अब ईवीएम और बैलट पेपर पर प्रत्येक उम्मीदवार की फोटो रंगीन रूप में छापी जाएगी। इससे मतदाता आसानी से उम्मीदवार की पहचान कर सकेंगे और गलत मत देने की संभावना कम होगी। उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से में होगा, ताकि सभी विवरण स्पष्ट दिखाई दें। यह बदलाव विशेष रूप से मतदाता सुविधा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे मतदान अधिक सरल और सहज हो सके।
ये भी पढे़ं: Bihar Election 2025: 40 लाख से ज्यादा खर्च किया तो फंसेंगे, हर बैंक एंट्री पर पूछताछ—उम्मीदवार जान लें ये नियम
बिहार में कब है चुनाव?
बिहार में अगला विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाला है। चुनाव की तारीखों का अभी चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि मतदान अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच आयोजित होगा। इस चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नए विधानसभा का गठन होगा।
ये भी पढे़ं: Rahul Gandhi की 'मृत लोगों’ संग चाय पर चर्चा, बोले- ग्रेट अनुभव! EC पर तंज या पब्लिसिटी स्टंट?- VIDEO












Click it and Unblock the Notifications