Bihar Election 2025: मिथिला मखाना फेम एक्टर क्रांति प्रकाश झा बने राज्य के स्वीप आइकन, वोटर्स को करेंगे जागरुक

Bihar Assembly Election 2025 (kranti Prakash Jha): बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेता क्रांति प्रकाश झा को राज्य स्तर पर SVEEP (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) अभियान का राज्य आइकन नियुक्त किया है।

SVEEP यानी 'सुनियोजित मतदाता शिक्षा और चुनावी सहभागिता' कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। बिहार की मिट्टी से जुड़े क्रांति प्रकाश अब मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

kranti Prakash Jha

निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी कि आयोग ने मिथिला मखाना कलाकार के नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी है। अब ये सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक, रोड शो और अन्य जनसंपर्क माध्यमों से लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करेंगे, खासकर युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों को।

मतदाता सूची को लेकर भी कवायद

बिहार में इस समय मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने राज्य में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है, ताकि समय पर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सके।

क्यों अहम है यह पहल?

  • बिहार चुनाव के मद्देनजर आयोग ने क्रांति प्रकाश झा को बनाया स्वीप अभियान का चेहरा।
  • SVEEP अभियान के ज़रिए आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हर मतदाता तक सही जानकारी पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके।
  • बॉलीवुड अभिनेता जनता के बीच जागरूकता फैलाकर लोकतांत्रिक भागीदारी को मज़बूत करेंगे।
  • क्रांति प्रकाश को बिहार की जनता जानती और पसंद करती है, उनके माध्यम से जागरूकता फैलाना ज्यादा प्रभावी साबित होता है।
  • क्रांति प्रकाश झा अपनी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय फिल्मों के ज़रिए लोकप्रिय हैं।

बिहार का चुनाव वैसे ही चर्चा का विषय रहता है। पूरी दुनियां इसे गौर से देखती है। अब इस मोर्चे पर फिल्म अभिनेता क्रांति प्रकाश झा के आने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि बिहार में मतदान प्रतिशत में जरूर वृद्धि होगी। चुनाव आयोग मतदाताओं के बीच जागरुकता फैलाने और मतदान के द्वारा लोगों को प्रजातंत्र में भागीदारी के लिए तरह-तरह के उपाय सुनिश्चित करता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+