बिहार चुनाव 2015: गुजरातियों पर नहीं चला बीजेपी का जादू, वोट नहीं देने के मूड
पटना (मुकुन्द सिहं)।पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में एक गुजराती को देश का पीएम बनाने के लिये वोट देने वाले पटना के गुजरातियों का भाजपा से मोहभंग हो चुका है।
स्थानीय अदालतगंज स्थित कमला नेहरू नगर में बसे गुजरातियों की मानें तो लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के द्वारा इलाके में शौचालय की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था।
गुजरातियों पर नहीं चला बीजेपी का जादू, वोट नहीं देने के मूड
लेकिन पिछले सत्रह महीने में कोई भी भाजपाई नेता उनसे उनका हाल तक नहीं पूछने गया। स्थानीय गुजरातियों ने कहा कि वे गुजरात में नहीं बल्कि पटना में रहते हैं और हम अपना वोट उसी को देंगे जो हमारा विकास करेगा। बताते चलें कि इस इलाके में पिछले 50-60 वर्षों से दर्जनों गुजराती परिवार फ़ेरी का व्यवसाय कर जैसे-तैसे अपना जीवन जी रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications