बिहार में आज से 15 दिनों का लॉकडाउन लागू, जानिए क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा?

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंचने वाली है। बिहार भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। इसके बाद 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें ज्यादातर गतिविधियों को छूट दे दी गई। अनलॉक के बाद से मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जिस वजह से आज से बिहार में फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है, जो 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

Recommended Video

    Bihar Lockdown 5 : बिहार में आज से लॉकडाउन- 5 जानें क्या खुला क्या रहेगा बंद | वनइंडिया हिंदी
    क्या रहेगा बंद?

    क्या रहेगा बंद?

    • सरकारी कार्यालय, निजी, व्यावसायिक और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसमें से सिर्फ कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय को छूट दी गई है।
    • सरकार के आदेश से पूरे प्रदेश में परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। राजधानी पटना में काफी सख्ती बरती जा रही है, जिस वजह से शहर के 114 लोकेशन पर कोई ट्रांसपोर्ट सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। वहीं जो ऑटो-रिक्शा चालक इसका उल्लंघन करेंगे, उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
    • धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सिर्फ रोजाना की पूजा के लिए पुजारी को अनुमति मिलेगी। साथ ही धार्मिक स्थलों पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकता।
    • मोबाइल रिपेयरिंग और मोटर गैरेज से जुड़े लोगों को अपनी दुकान खोलने से पहले प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। जो कंटेनमेंट जोन के आसपास हैं, उन्हें इजाजत नहीं मिलेगी।
    क्या-क्या खुलेगा?

    क्या-क्या खुलेगा?

    • औद्योगिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से चल सकेंगे। इस दौरान निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को भी इजाजत रहेगी। हालांकि सरकार ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की शर्त रखी है।
    • कृषि क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों और दुकानों को खोलने की अनुमति।
    • अगर आपको सरकार ने काम करने की छूट दी है और आपको अपने वाहन से ऑफिस जाना है, तो आपको अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा।
    • टैक्सी और ऑटो रिक्शा को अनुमति दी जाएगी लेकिन सिर्फ स्थानीय स्तर पर।
    • होटल और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को भी छूट।
    बिहार में 20 हजार से ज्यादा मामले

    बिहार में 20 हजार से ज्यादा मामले

    बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। जिसमें से 157 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से सरकार ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। विशेष सचिव की ओर से पारित इस आदेश के मुताबिक जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में इन प्रतिबंधों को लागू करेंगे। वो राज्य सरकार की ओर से जारी प्रतिबंधों में छूट नहीं दे सकते लेकिन स्थिति के अपने आकलन के आधार पर क्षेत्रों में कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकते हैं।

    क्या है देश की स्थिति?

    क्या है देश की स्थिति?

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 है। जिसमें 3,31,146 सक्रिय मामले, 6,12,815 ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 24,915 मौतें शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+