बिहार: मुजफ्फरपुर में सीवर की सफाई कर रहे चार सफाईकर्मियों की मौत, एक की हालत गंभीर
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में सीवर की सफाई कर रहे चार सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुजफ्फरपुर के मधुबन कांती गांव में सीवर की सफाई करने के दौरान ये हादसा हुआ। चारों मृतकों की पहचान कुंवर साहनी, धर्मेंद्र साहनी, मधु साहनी और कौशल कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मधुबन कांटी गांव में मधुसूदन साहनी के घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शौचालय के लिए बनी टंकी में मंगलवार को चार लोग शटरिंग खोलने उतरे और बेसुध हो गए।
इसकी खबर फैलने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पानापुर सहायक थाना के प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि मृतकों में मधुसूदन सहनी, उनके पुत्र कौशल सहनी तथा उनके भतीजा धर्मेंद्र और वीर कुंवर सहनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक सफाईकर्मी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications