अजब प्रेम की गजब कहानी: 70 साल की दुल्हन और 30 साल का दूल्हा
मुजफ्फरपुर (मुकुन्द सिंह)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हत्था गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने 70 वर्षीय विधवा से प्रेम विवाह करके सबको चौंका दिया है। आपको बता दें कि हत्था गांव निवासी विजय, गांव के ही चौक पर पान कीी दुकान चलाता है तो वहीं महिला फूलन देवी (काल्पनिक नाम) उसकी दुकान के बगल में चाय की दुकान चलाती थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
33 साल छोटी प्रेमिका से 75 साल के महानतम खिलाड़ी पेले ने की तीसरी शादी

लेकिन दोनों का प्यार कब मर्यादा की सीमा लांघ गया ये दोनों को भी पता नहीं चला। जहां युवक शादीशुदा और दो बच्चों का बाप था वही महिला नाती पोते वाली हो चुकी थी।
गांव वालों ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
कई बार इन दोनों को गांव वालों ने प्रेम लीला करते देखा था लेकिन कल देर रात गांव वालों ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो काफी बवाल मच गया। गांव वालो ने सुबह पंचायत बुलाई। जिसने दोनों की शादी का फैसला सुनाया और दोनों की शादी कर दी गई।
परिवारवालों ने किया विरोध
शादी के बाद जहां युवक की पत्नी और बच्चे ने युवक का साथ छोड़ने की बात कही वहीं फूलन देवी की बेटी-बेटा और नाती-नतनी भी शादी का विरोध करते हुए फूलन देवी से सारे नाते तोड़ने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications