नीतीश-लालू के राज में दो इंजीनियरों की सरेआम हत्या
पटना| नीतीश-लालू के गठबंधन वाली सरकार के राज्य से एक बड़ी ही दर्दनाक और लोगों को भयभीत करने वाली खबर आ रही है। यहां के दरभंगा जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने निजी निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।
इस बारे में पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा के बहेड़ी पुलिस थाने के शिवराम गांव के पास दो इंजीनियरों को गोली मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई इस बारे में हमने 6 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
रंगदारी नहीं दी इसलिए मार दिया
कहा जा रहा है कि दोनों इंजीनियरों सड़क निर्माण का काम करे थे और पिछले काफी दिनों से रंगदारी मांगी जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications