प्लेन में सबसे बड़ी चोरी: 110 दिन, 200 फ्लाइट्स में यात्रा, लाखों के गहने किए चोरी, अब गिरफ्तार हुआ शख्स

तकनीकी के विकास के साथ आए दिन आपराध के तरीके भी बदल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में चोरी के एक नए मामले का खुलासा किया है। दरअसल, ये कार्रवाई पिछले महीने हैदराबाद से दिल्ली जा रही एक महिला ने दावा किया कि उसके हैंडबैग से 7 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। ये चोरी फ्लाइट में हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज

दिल्ली पुलिस ने हवाईअड्डों से कई घंटों की फुटेज खंगालने के बाद असली आरोपी तक पहुंच पाई। प्लेन में बड़ी चोरियों की घटना की अंजाम देने वाले की पहचान राजेश कपूर के रुप में के गई है। उसे दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया गया है।

Biggest theft in plane

पुलिस ने हवाईअड्डों से कई घंटों की फुटेज खंगाली और राजेश कपूर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। ये एक्शन हैदराबाद और अमृतसर हवाई अड्डों के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने हवाई अड्डों के अंदर सुरक्षा में सेंध लगाई और एक साल चोरियों को अंजाम देने में काम होता रहा।

आरोपी गेस्ट हाउस का मालिक
पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी एक गेस्ट हाउस 'रिकी डीलक्स' का मालिक है, जो कि ई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है, वो गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर रहता था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा वो मनी एक्सचेंज और मोबाइल मरम्मत का भी उसका काम है।

कहां- कहां बेचे चोरी के गहने
पुलिस की पूछताछ में बता चला कि आरोपी ने कई एयरपोर्ट पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। राजेश कपूर ने बताया कि उसने दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, मुंबई और अमृतसर जैसे कई हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाली ज्यादातर महिला यात्रियों के बैग से कीमती सामानों की चोरी की। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी फ्लाइट में चढ़ने वाला चोर ट्रेनों में चोरी करता था और बाद में उसने हवाई अड्डों पर चोरी करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था।

घर से बड़ी मात्रा में सोने- चांदी के गहने बरामद
दिल्ली पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान राजेश के पहाड़गंज स्थित उनके घर से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए थे। कई बार उसने चोरी के आभूषण शरद जैन नाम के एक जौहरी की दुकान को बेचे थे। ये दुकान पड़ोसी करोल बाग में है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले साल यानी वर्ष 2023200 उड़ानों में सवार हुआ। उसने चोरी के लिए हजारों किलोमीटर हवाई यात्रा की। घटनाओं को अंजाम देने के लिए आरोपी ने करीब 100 से अधिक दिन एयर ट्रैवेल किया। दिल्ली पुलिस की उपायुक्त उषा रंगरानी ने बताया कि आरोपी ने सबसे अधिक कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+