सुषमा की बेटी ललित मोदी की वकील पति हैं बेहद करीबी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद कर बुरी तरह से फंस गयी हैं। वहीं इस मामले में सुषमा की सफाई किसी के भी गले नहीं उतर रही है। एक तरफ सुषमा ने ललित की मदद मानवता के आधार पर करने की बात कही है वहीं दूसरी तरफ ईमेल में खुलासा हुआ है कि उन्होंने 2013 में भी ललित की मदद का आश्वासन दिया है।[जानिये क्या है सुषमा स्वराज का प्रकरण]

sushma swaraj

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज जोकि पेशे से वकील हैं और ललित मोदी का केस भी उन्हीं के पास है। यही नहीं जो मेल सामने आया है उसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि उनकी बेटी भी ललित मोदी की मदद के लिए पूरी कोशिश कर रही थी।

ऐसे में सुषमा स्वराज का ललित मोदी को नियमों और कानून को ताक पर रखकर दस्तावेजों को क्लीयरेंस देना उनके लिए बड़ी मुश्कि बन गया है। यही नहीं ललित मोदी के मेल से यह बात भी साफ हो गयी है कि सुषमा के पति कौशल स्वराज ललित मोदी के बेहद करीबी हैं और उन्होंने ललित की मदद के लिए सुषमा स्वराज की मदद ली।

ऐसे में जिस तरह से सुषमा स्वराज का पूरा परिवार भगोड़े ललित मोदी की मदद के लिए पूरी ताकत झोंक रहा था उससे साफ हो गया है कि ललित मोदी को भारत सरकार से पीछे के दरवाजे से पूरी मदद मिल रही थी। ऐसे में सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उठते हैं कि इन सारे खुलासों के बाद क्या पीएम मोदी स्वराज के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+