अब एक ही ऐप पर सारी सुविधाये होंगी उपलब्ध, 200 से अधिक सेवा शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिलटल इंडिया की मुहिम को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कई सरकारी योजनाओं और मंत्रालयों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए पीएम ने अहम कदम उठाये हैं। लेकिन पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की इस मुहिम को नये मुकाम पर ले जाना चाहते हैं।

अब हर स्मार्ट फोन में होगा 'पैनिक बटन', मेनका ने दी पीएम मोदी को बधाई

मोदी सरकार अब एक ऐसा मास्टर अप्लिकेशन लॉच करने जा रही है जो 200 से अधिक सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आयेगी। इस एप्लिकेशन का नाम उमंग है जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों उपलब्ध होंगी। इस एप्लिकेशन के लिए मोदी सरकार ने निविदा भी आमंत्रित की है जो इसमें अपनी हिस्सेदारी देना चाहती हैं। इस एप्लिकेशन पर तमाम सुविधायें होंगी जिसके लिए आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए काम करना पड़ता है।

इस एप्प के जरिए पासपोर्ट के लिए आवेदन, इंकम टैक्स का आवेदन, तमाम तरह के बिलों का भुगतान मोबाइल के जरिए किया जा सकता है। इस योजना से जुड़े अधिकारी का कहना है कि अब हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है और सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे में हमारा उद्देश्य है कि लोगों को ये सारी सुविधाये मोबाइल पर मुहैया कराना चाहते हैं।

क्या है उमंग

क्या है उमंग

उमंग यानि यूनीफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू जेनेरेशन। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गयी है।

ये अहम सुविधायें होंगी उपलब्ध

ये अहम सुविधायें होंगी उपलब्ध

इस एप पर जो मूलभूत सुविधाये मुहैया करायी जायेंगी वह हैं नेशनल स्कॉलरशिप, स्वास्थ्य बीमा आवेदन, पासपोर्ट सेवा, महिला सुरक्षा(निर्भया), ई-पोस्ट, क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग, नेटवर्क सिस्टम, व्यवसायिक टैक्स, जीएसटी, आय़कर, सीबीएसई से जुड़ी जानकारी, ई-नगर निगम, आईआरसीटीसी, तमाम तरह के बिलों का भुगतान, ई कोर्ट, ई- किसान, जमीन के आंकड़े, पीएफ, एनपीएस, सभी कुछ मुहैया होगा।

शुरुआती चरण में होंगी 50 सुविधायें

शुरुआती चरण में होंगी 50 सुविधायें

सरकार इस एप पर इस साल कम से कम 50 सुविधाओं को शुरु करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही धीरे-धीरे अगले तीन सालो में 200 से अधिक सेवाओ को इस एप पर लाने की तैयारी में है। इस एप को बनाने में जिस बात का ध्यान रखा जा रहा है वह लोगों की व्यक्तिगत जानकारी को सहेजा जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार अपनी जानकारी नहीं देनी पड़े।

13 भाषाओं में उपलब्ध होगा यह एप्प

13 भाषाओं में उपलब्ध होगा यह एप्प

इस एप पर आधार कार्ड, सहित अहम दस्तावेजों को भी जोड़ा जा सकेगा। यह एप 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा।

टॉल फ्री नंबर पर भी होगी यह सुविधा

टॉल फ्री नंबर पर भी होगी यह सुविधा

इस सेवा को सभी मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही एसएमएस के जरिए भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। जिसपर एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+