बिग बॉस तमिल: कमल हासन को दलित पार्टी ने भेजा 100 करोड़ रुपए का नोटिस
कोयंबटूर। पुथिया तामिजहगम नामक एक दल ने एक निजी टीवी चैनल और फिल्म अभिनेता कमल हासन को कानूनी नोटिस भेजा है। दल का आरोप है कि तेलुगु बिग बॉस में शिरकत करने वाले एक अभिनेता ने शो में ही एक अन्य अभिनेता पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बस्तियों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

पुथिया तामिजहगम के संस्थापक एवं अध्यक्ष के कृष्णासामी ने कहा कि भेजे गए नोटिस में कहा गया कि टीवी चैनल और अभिनेता से कहा गया है कि वो सात दिनों के भीतर बिना शर्त माफी ना मांगने पर 100 करोड़ रुपए भुगतान किया जाए। कृष्णासामी ने कहा कि उन्होंने चैनल और कमल हासन से माफी मांगने को कहा क्योंकि अभिनेता गायत्री रघुराम एक अभिनेता को बस्तियों और झोपड़ियों में रहने वाला कहा था। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी इसलिए नोटिस जारी की गई है।
आहत हुई भवानाएं
कृष्णासामी ने कहा कि गायत्री की ओर से की गई टिप्पणियों के चलते झुग्गियों और झोपड़ियों में रहने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनकी एक खराब छवि पेश हुई है। कृष्णसामी ने बताया कि हासन के अलावा गायत्री रघुराम, एंडेमोल शाइन इंडिया मुंबई के सीईओ दीपक धार चेन्नई, स्टार विजय टीवी के महानिदेशक अजय विद्या सागर को भी नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications