Bigg Boss:कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां अस्‍पताल में भर्ती,क्या शो बीच में छोड़कर बेघर होगी एक्‍ट्रेस

Bigg Boss:कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां अस्‍पताल में भर्ती,क्या शो बीच में छोड़कर बेघर होगी एक्‍ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन इन दिनों बिग बॉस में हर दिन कोई नया नाटक करके चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन ये समय राखी सावंत के लिए बहुत ही मुश्किलों से भरा हुआ है क्योंकि उनकी मां काफी समय से बीमार चल रही हैं और वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनकी हालत खराब होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राखी सावंत बिग बॉस का शो बीच में ही छोड़ देंगी?

राखी सावंत की मां को हुआ कैंसर, अस्‍पताल में हुईं भर्ती

राखी सावंत की मां को हुआ कैंसर, अस्‍पताल में हुईं भर्ती

दरअसल, राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने बताया कि उनकी मां के गॉल ब्लैडर में एक ट्यूमर है उनकी मां अस्पताल में कैंसर से जूझ रही हैं।। सोमवार से उनकी कीमो थेरेपी भी शुरू हो गई है। उन्‍होंने ये भी बताया कि बीते शनिवार ही उनके ऑपरेशन का दिन तय था। उनके पित्ताशय में एक बड़ी गांठ है जिसने कैंसर का रूप ले लिया है लेकिन अब उसका ऑपरेशन नहीं हो सकता। राखी की मां का इलाज कर रहे डाक्‍टरों ने बताया कि अब उनका इलाज ऑपरेशन से नहीं, बल्कि कीमो थेरेपी से ही हो सकता है।

बिग बॉस शो क्या छोड़ेंगी राखी सावंत

बिग बॉस शो क्या छोड़ेंगी राखी सावंत

बता दें जब से राखी सावंत की बिग बॉस में एंट्री हुई है तभी से शो की रेटिंग काफी बढ़ गई है। पिछले एपिसोड में उन्‍होंने बिग बॉस कन्‍टेस्‍टेंट अभिनव शुक्‍ला की पैंट खींच कर नया बवाल खड़ा कर दिया था। राखी सावंत की हर दिन के नए ड्रामें की वजह से शो की टीआरपी बहुत बढ़ चुकी है ऐसे समय में राखी सावंत की मां अस्‍पताल में गंभीर बीमारी के चलते भर्ती हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राखी शो छोड़कर बेघर हो जाएगी?

'बिग बॉस' में पहले भी हिस्सा ले चुकी हैं राखी सावंत

'बिग बॉस' में पहले भी हिस्सा ले चुकी हैं राखी सावंत

पहले भी राखी सावंत 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी एक प्रतियोगी बनकर हिस्सा ले चुकी हैं। दो दशक से फिल्‍मी दुनिया में अपना जलवे बिखरने वाली राखी सावंत 'बिग बॉस' में वर्ष 2011 में भी राखी ने एंट्री ली थी और अब 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में राखी एक चैलेंजर बनकर पहुंची हैं।

जानें राखी की मां क्या चाहती हैं

जानें राखी की मां क्या चाहती हैं

हालांकि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने बताया कि मां के बीमार होने की खबर उन्होंने 'बिग बॉस' के निर्माताओं के जरिए राखी सावंत तक भी पहुंचा दी हैं। साथ ही राकेश ने यह भी बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि राखी इस बार 'बिग बॉस' का फाइनल जीतकर ही बाहर निकलें। राकेश ने कहा हमारे पूरे परिवार ने सारे एपिसोड देखे और सब को राखी पर गर्व है। राखी पहले से शादीशुदा हैं और उनका पति भी घर पर है। तो, ऐसे में वह कोई भी गलत हरकत नहीं कर सकतीं।

https://www.filmibeat.com/photos/sherlyn-chopra-pictures-shakes-up-internet-goes-viral-hot-pics-64450.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+