Bigg Boss: आसिम रियाज और सुहाना खान पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अफवाह हैं ऐसी खबरें

बिग बॉस-13 के के रनर अप आसिम रियाज और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर चल रही खबरों पर करण जौहर ने कहा कि...

नई दिल्ली। अपनी शुरुआत से ही विवादों में रहा टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-13 खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां शो के कंटेंट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए, तो अब कुछ लोग बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने के बाद चैनल के ऊपर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि सबकुछ पहले से ही फिक्स था। हालांकि कलर टेलीविजन ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप झूठे हैं। अब इस शो के कंटेस्टेंट को लेकर एक और बड़ा विवाद सामने आया है।

क्या सुहाना के साथ आसिम को लॉन्च करने वाले हैं करण जौहर

क्या सुहाना के साथ आसिम को लॉन्च करने वाले हैं करण जौहर

दरअसल बिग बॉस-13 का रिजल्ट आने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शो के रनर अप आसिम रियाज को करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ लॉन्च करने वाले हैं। इन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अब खुद करण जौहर ने जवाब दिया है। करण जौहर ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3 को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं। इस झूठ को पब्लिश करने वाले लोगों से मेरी प्रार्थना है कि कृप्या इसे रोक दें।'

अलाया को लेकर भी आईं थी खबरें

स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3 में आसिम रियाज और सुहाना खान को लिए जाने की खबरें हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आईं। इंटरनेट पर चल रही खबरों में यह भी कहा गया कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3 में आसिम रियाज और सुहाना खान के साथ अलाया भी काम करेंगी। हालांकि इन खबरों को लेकर आसिम रियाज, सुहाना खान, अलाया या करण जौहर की तरफ से ही कुछ भी नहीं कहा गया था। अब करण जौहर ने ट्वीट कर इन खबरों को पूरी तरह अफवाह करार दे दिया है।

कई कलाकारों को लॉन्च कर चुके हैं करण जौहर

कई कलाकारों को लॉन्च कर चुके हैं करण जौहर

गौरतलब है कि फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने बॉलीवुड में कई कलाकारों को लॉन्च किया है, जिनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अनन्या पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जहां 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, तो वहीं अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। करण जौहर ने ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर का निर्देशन किया था, जबकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 निर्माता भी वही थे।

सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस के विनर

सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस के विनर

आपको बता दें कि बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ के विनर बनने के बाद उन्हें ईनाम के तौर पर एक ट्रॉफी और पचास लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा उन्हें एक कार और स्मार्टफोन भी दिया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के शो में 140 दिन तक टिके रहे, इसलिए उन्हें 20 हफ्ते की फीस दी गई। हालांकि सिद्धार्थ के विनर बनने के बावजूद शो में सबसे ज्यादा कमाई रश्मि देसाई ने की। दरअसल कंटेस्‍टेंट को शो में उनके बने रहने के हफ्तों के हिसाब से पेमेंट होता है। विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला को शो में रहने के लिए, 2.10 करोड़ रुपये दिए गए, तो वहीं रश्मि देसाई को 2.50 करोड़ मिले।

कलर्स टीवी के फैसले पर उठे सवाल

कलर्स टीवी के फैसले पर उठे सवाल

वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कलर्स टीवी ने बिग बॉस-13 का विनर तय करने में पक्षपात किया है। यही नहीं, कुछ यूजर्स ने कलर्स टीवी और बिग बॉस के आने वाले सीजन को बायकॉट करने की भी बात कही। कई अन्य कलाकारों ने भी सिद्धार्थ को विनर बनाए जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए। हालांकि कलर्स चैनल की तरफ से इन सभी आरोपों का खंडन किया गया है।

तो क्या सलमान अब होस्ट नहीं करेंगे बिग बॉस

तो क्या सलमान अब होस्ट नहीं करेंगे बिग बॉस

दूसरी तरफ खबर यह भी है कि सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट नहीं करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो कि सलमान खान बिग बॉस के अगले सीजन को होस्ट ना करने का फैसला कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान को लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर इस बार चैनल पक्षपाती था। जब चैनल ने सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाने का फैसला किया तो सलमान गुस्सा हो गए थे। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक सलमान खान की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+