जसलीन संग अपने रिश्ते को लेकर अनूप जलोटा का बड़ा खुलासा, बिग बॉस को लेकर भी कही ये बात
बिग बॉस के 12वें सीजन में जिस जोड़ी के चर्चे सबसे ज्यादा रहे, वो जोड़ी थी अनूप जलोटा और जसलीन माथरू की। बतौर कपल शो में शामिल हुए अनूप-जसलीन के बीच 37 साल का अंतर काफी सुर्खियों में रहा था।

नई दिल्ली। बिग बॉस के 12वें सीजन में जिस जोड़ी के चर्चे सबसे ज्यादा रहे, वो जोड़ी थी अनूप जलोटा और जसलीन माथरू की। बतौर कपल शो में शामिल हुए अनूप-जसलीन के बीच 37 साल का अंतर काफी सुर्खियों में रहा था। अब जहां जसलीन अभी शो में अकेले हैं, वहीं जलोटा बिग बॉस के घर से बाहर निकल आए हैं और घर से बाहर आकर उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घर में जहां दोनों का रिश्ता कुछ और ही नजर आ रहा था, वहीं घर से निकलने के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन को अपनी बेटी जैसा बताया।

'पिता के समान है जसलीन से रिश्ता'
बिग बॉस के घर से बाहर हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने और जसलीन के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। अनूप जलोटा ने 'आप की अदालत' में कहा जसलीन से उनका रिशता एक पिता के समान है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में जो भी हुआ, वो स्क्रिप्टेड था। अनूप जलोटा ने कहा, 'जसलीन मुझसे 3 साल से संगीत सीख रही है। जब इसके ऑडिशन शुरू हुए तो जसलीन ने मेरा जोड़ीदार बनने की इच्छा जाहिर की। पहले तो मैंने शो के लिए मना कर दिया था, लेकिन फिर मैं मान गया।'

बिग बॉस के कारण अनूप जलोटा को हुआ नुकसान?
अनूप जलोटा ने कहा कि जब शो में जसलीन ने उन्हें बतौर प्रेमी परिचित कराया था तो वो खुद भी हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं, अनूप जलोटा ने ये भी कहा कि बिग बॉस के घर में आने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। बिग बॉस के घर में जाने के लिए उन्हें अपने कई प्रोग्राम कैंसिल करने पड़े, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। जहां एक तरफ अनूप जलोटा घर से निकलने के बाद ये सब कह रहे हैं।

अनूप जलोटा की बातों से हैरान जसलीन
वहीं घर के अंदर जसलीन ये बातें सुनकर हैरान हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट हिना खान पहुंची। हिना ने जसलीन को बताया कि अनूप जलोटा घर के बाहर ऐसी बातें कर रहे हैं। हिना की बातें सुन जसलीन के जैसे चेहरे से ही रंग उड़ गया। उन्होंने कहा कि वो दोनों साथ में डेट पर गए थे, उन्होंने उन्हें किस भी किया था, तो ये कैसा गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications