BB15: फूट-फूट कर रोए प्रतीक, जब तेजस्वी ने कहा- 'टास्क में तेरा हाथ लड़कियों को कहां-कहां...', देखें Video

BB15: फूट-फूट कर रोए प्रतीक, जब तेजस्वी ने कहा- 'टास्क में तेरा हाथ लड़कियों को कहां-कहां...'

मुंबई, 03 दिसंबर: बिग बॉस 15 में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, ऐसा लग रहा है घर में जान सी आ गई है। घर में लड़ाई-झगड़े और ड्रामा अब आम बात हो गई है। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बार फिर घर के अंदर तकरार देखने को मिली है। कलर्स टीवी पर शो के एक नए प्रोमो में करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल दोनों एक टास्क के दौरान फिजिकल हो गए और हाथापाई पर उतर आए। प्रतीक ने करण पर लात मारने का आरोप लगाया। इसी लड़ाई के बीच तेजस्वी प्रकाश करण के बचाव में आईं और प्रतीक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। तेजस्वी की इस बात को सुनकर करण टूट गए थे और रोते हुए दिखाई दिए।

प्रतीक और करण के बीच कैसे हुआ झगड़ा

प्रतीक और करण के बीच कैसे हुआ झगड़ा

वीडियो के शुरुआत में दिखता है कि करण कुंद्रा निशांत भट पर कुछ फेंकते हैं, जो उनकी ओर पीठ करके खड़ा था। जैसी ही इस हरकत को प्रतीक सहजपाल देखते हैं, वो दौड़ कर आते हुए करण को कहते हैं, आप उसे क्यों मार रहे हैं, क्या फेंक रहे हो, उधर। करण ने कहा, "कहां मारा, मैंने कहां कुछ फेंका है'' बात करते हुए करण प्रतीक की ओर आगे बढ़ते हैं और उसे अपने शरीर से धक्का देते हैं। जिसके बाद प्रतीक ने भी करण को धक्का दिया और लड़ाई फिजिकल हो गई।

'मैंने किसी को नहीं मारा, जाकर कैमरा चेक करो...'

'मैंने किसी को नहीं मारा, जाकर कैमरा चेक करो...'

करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई को निशांत भट, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान प्रतीक राखी से बार-बार कह रहे थे कि "उसने (करण कुंद्रा) मुझे लात मारी है।'' वहीं करण को दूसरों से कहते सुना गया, "नहीं मारा है मैंने किसी को। जाओ कैमरा चेक करो।'' इसके बाद प्रतीक ने करण पर आरोप लगाया और कहा, "मैं तो अब तेरा सर फाड़ के जाउंगा आपका, याद रखना।"

जैसे ही करण ने जवाब देने की कोशिश की प्रतीक उस पर चिल्लाया, "चुप रहो। मुंह बंद करके बैठे रहो।" बैठे हुए करण ने अपनी सीट से छलांग लगा दी और उससे कहा, "ओपन चैलेंज देता हूं...।''

'टास्क में तेरा हाथ लड़कियों को कहां-कहां...'

'टास्क में तेरा हाथ लड़कियों को कहां-कहां...'

प्रतीक और करण के इस झगड़े में तेजस्वी प्रकाश ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद प्रतीक फूट-फूट कर रोने लगे। तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक से कहा, "खोलू मैं अपना मुंह, टास्क में तेरा हांथ लड़कियों को कहां कहां लगते हैं। थप्पड़ तक पड़े हुए हैं।"

प्रतीक ने इस बात को सुनने के बाद कहा, ''मैं रोना चाहता हूं। मुझे रोना आ रहा है और यह खेल इस हद तक जाएगा मैंने सोचा नहीं था। मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+