Bigg Boss 14: जानिए कौन हैं कविता कौशिक, क्यों कहा जाता है दूसरी कंगना रनौत

नई दिल्ली। कलर्स टीवी चैनल के फेमस शो बिग बॉस 14 (bigg boss) में अब एक और धमाकेदार कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की नई दावेदार कोई और नहीं बल्कि टीवी जगत की मशहूर 'पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक हैं। कविता के साथ बिग बॉस के घर में नैना सिंह की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। हालांकि आज हम यहां सिर्फ कविता कौशिक की बात करने वाले हैं, जिन्हें टीवी दूसरी 'कंगना रनौत' भी कहा जाता है। इसके अलावा कविता का विवादों से भी पुराना नाता रहा है।

कहा जाता है टीवी की कंगना रनौत

कहा जाता है टीवी की कंगना रनौत

वाइल्ड कार्ड एंट्री से बिग बॉस के घर में पहुंची कविता ने पहले ही हफ्ते अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि कंगना के घर में आते ही उन्हें कैप्टन बना दिया गया है जिससे दूसरे कंटेस्टेंट को भी उनकी बातें माननी पड़ रही है। कविता ने शो में जाते ही एजाज को रेड जोन से निकलकर ग्रीन जोन में डाल दिया है। बिग बॉस शो और कविता कौशिक कंट्रोवर्शी का दूसरा नाम है। कविता को तो इंडस्ट्री की दूसरी रनौत भी कहा जाता है।

बिग बॉस 14 की टीआरपी बढ़ाएंगी कविता?

बिग बॉस 14 की टीआरपी बढ़ाएंगी कविता?

कविता की बेबाकी और उनकी कंट्रोवर्शी क्रिएट करने की कला को देखते हुए उन्हें बिग बॉस 14 के घर में लाया गया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि घर में पहले से मौजूद कलाकार काफी नरम और बोर गेम खेल रहे हैं। बिग बॉस की इस मुश्किल को दूर करने के लिए टीवी की पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला को घर में लाया गया है। उम्मीद है कि उनके घर में आने से बिग बॉस 14 की टीआरपी में कुछ इजाफा जरूर होगा।

एकता कपूर के शो से किया डेब्यू

एकता कपूर के शो से किया डेब्यू

बता दें कि कविता कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर की शरुआत एकता कपूर के शो कुटुंब से की थी, लेकिन उनको पहचान सोनी सब पर आने वाले टीवी शो एफआईआर से मिली। इस शो में उनके दंबग पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला के रोल को काफी पसंद किया गया, हरियाणवी स्टाइल में उनके डायलॉग्स के कई दीवाने हैं। कविता कौशिक ने नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी अपना हाथ आजमाया है।

सोशल मीडिया यूजर को सिखाया सबक

सोशल मीडिया यूजर को सिखाया सबक

हाल ही में कविता उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर की शिकायत पुलिस में की। कविता के मुताबिक एक शख्स लंबे वक्त से उन्हें परेशान कर रहा था, यूजर ने अपने प्राइवेट पार्ट की फोटोज कमेंट बॉक्स में डाली थीं। जिसके बाद कविता भड़क गई और उन्होंने सारे स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर डाल दिए। कविता ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज करवाया जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।

रामायण पर की थी विवादित टिप्पणी

रामायण पर की थी विवादित टिप्पणी

कविता कौशिक और विवादों का पुराना नाता है, अपने बेबाकी से दिए गए बयानों को लेकर भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान रामायण पर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ा था। कविता ने ट्वीट कर कहा था, 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता का यह बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की गई।

यह भी पढ़ें: बच्ची का डांस देख 'बिग बी' भी हुए जबरा फैन, इंटरनेट पर Video ने मचाई धूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+