बच्ची का डांस देख 'बिग बी' भी हुए जबरा फैन, इंटरनेट पर Video ने मचाई धूम
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन काफी वक्त पहले कोरोना वायरस से ठीक होकर घर आ चुके थे। मौजूदा वक्त में ज्यादा शूटिंग भी नहीं हो रही है, जिस वजह से वो अपना वक्त घर पर ही बिताते हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

हरियाणवी गाने पर डांस कर रही बच्ची
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर हरियाणवी लोक गीत पर डांस कर रही एक बच्ची का वीडियो शेयर किया है। करीब तीन मिनट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अनट्रेंड टैलेंट...जो अचरज से भरा है। जूत्ती निकल गई लेकिन शो चल रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी लड़की सलवार सूट पहनकर डांस कर रही है। इस वीडियो पर लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on InstagramUntrained talent .. simply astounding 🌹🌹 !! Jutti nikal gai but the show must go on .. !! 👏👏👏
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
गाना गा रहे बच्चे का वीडियो किया शेयर
दो दिन पहले अमिताभ बच्चन एक और बच्चे की प्रतिभा से प्रभावित हुए थे। उसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि Child is the Father of Man। इस वीडियो में एक शख्स हरमोनियम लेकर बैठा है। उनके साथ ही छोटा सा बच्चा भी मौजूद है। इस दौरान वो क्लासिकल गाना गा रहे हैं, जिसको उनके पास बैठा बच्चा दोहरा रहा है। ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। लोगों ने इस बच्चे और उसके पिता की जमकर तारीफ की थी।

करोड़ों हैं फॉलोवर्स
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 करोड़ फॉलोवर्स हैं। आए दिन अमिताभ यहां पर वायरल वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। वहीं ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 4.45 करोड़ के पार है, यहां अमिताभ अपने विचार और कविताएं पोस्ट करते हैं। अमिताभ ने आज बच्ची के डांस का जो वीडियो किया है उस पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications