Bigg Boss 14: ब्रेकअप के बाद कंटेस्टेंट एजाज के डॉग्‍स को गर्लफ्रेंड ने कर लिया था कैद, 3 साल बाद हुआ ऐसा

मुंबई। बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। अब सारे प्रतिभागी अपने रंग में आ चुके हैं और घर के अंदर राजनीति शुरू हो चुकी है। वहीं अब ये रियालटी शो सबके नजर में आने लगा है क्‍योंकि जीतने की होड़ में प्रतिभागी मसालेदार खुलासे करने लगे हैं। बीते गुरुवार को बिग बॉस के एक टास्‍क में एजाज खान ने राहुल वैद्य को बुरी तरह हराया। इस पूरे टास्क में एजाज को ऐज शेमिंग का शिकार भी होना पड़ा।

eijaz

दरअसल हुआ ये कि टास्‍क जीतने के बाद एजाज को उनके पर्सनल सामान का एक्सेस दिया गया। एक्‍सेस के बाद एजाज ने अपने पेट डॉग्‍स मैक्‍स और राया का फोटो फ्रेम निकाला। इस फ्रेम में एजाज अपने पेट डॉग्‍स के साथ नजर आ रहे हैं। एजाज के पास दो लेब्राडोर और एक मिक्‍स ब्रीड रेस्‍क्‍यू डॉग अडोर है। ऐसे में एजाज से अपने डॉग्स के बारे में उस समय की कहानी भी सुनाई जब उन्हें तीन साल तक उनसे दूर रहना पड़ा था।

एजाज ने बताया कि वो जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थे उनसे इन पालतू डॉग्‍स को तीन साल तक एक फैक्‍ट्री में कैद करके रखा था। वह उन्‍हें खाना नहीं देती थी। एजाज ने बताया कि जब मैं तीन साल बाद उनसे मिला तो उन्‍होंने मुझे सूंघ कर पहचान लिया। वह रोने लगे। हिना खान ने कहा कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वह उस लड़की का नाम जानना चाहती हैं। लेकिन एजाज ने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी एक बेटी है और अब उसका नाम लेना सही नहीं होगा।

BIGG BOSS 14 को लेकर विंदू दारा सिंह ने कर दी भविष्‍यवाणी

क्या निक्की तम्बोली बिग बॉस 14 के सीजन की विनर हो सकती हैं? जब ये सवाल बिग बॉस 3 के विनर विंदू दारा सिंह से पूछा गया तो उन्‍होंने बेहद चौकाने वाला जवाब दिया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में विंदू ने कहा कि 'ऐजाज खान, रुबीना दिलाइक, पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली अंत तक रहेंगे। लेकिन निक्की जीतेंगी नहीं। वो घर में एक वैंप की तरह हैं। राहुल वैद्य की शायरीयां भी काफी लंबे वक्त तक रहने वाली है। हालांकि बाकी सभी लोगों को जैस्मिन भसीन को हराना होगा।'इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला के सारा गुरपाल के इविक्शन के फैसले को भी सही ठहरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+