Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने Rakhi Sawant को दिया स्पेशल गिफ्ट, बॉक्स खोलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 News: टेलीविजन के चहेते शो बिग बॉस 14 में इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। वह अपनी आदाओं और फनी हरकतों से बीबी फैंस (BB fans) का खूब मनोरंजन कर रही हैं। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में राखी सावंत को विकास गुप्ता (Vikas Gupta) का काफी सपोर्ट मिला है, कई मौकों पर वह राखी के साथ खड़े दिखाई दिए। हाल ही में विकास गुप्ता ने अपनी दोस्त राखी को एक गिफ्ट (Gift) दिया जिसे देख वह खुद भी चौंक गईं और इमोशनल होकर रोने लगीं।

राखी के लिए स्पेशल गिफ्ट लेकर आए विकास

राखी के लिए स्पेशल गिफ्ट लेकर आए विकास

बता दें कि विकास गुप्ता की बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss season 14) में यह तीसरी बार घर में एंट्री है। स्वास्थ्य कारणों से कुछ दिनों के लिए शो से बाहर गए विकास ने सोमवार को घर में फिर से एंट्री ली। मास्टरमाइंड के नाम से पॉपुलर विकास बतौर चैलेंजर बीबी हाउस (BB House) के पुराने सदस्यों के लिए नई चुनौतियां लेकर आए हैं। राखी सावंत के करीबी माने जाने वाले विकास ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया है।

विकास की टीम ने शेयर किया वीडियो

विकास की टीम ने शेयर किया वीडियो

बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने विकास गुप्ता को अपना भाई माना है, घर में दोबारा एंट्री करने के बाद वह राखी के लिए एक बॉक्स लेकर आए हैं। इस बॉक्स में ज्वैलरी रखी है। राखी सावंत को बॉक्स देते विकास गुप्ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो विकास की टीम ने एक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

'इस डिब्बे की असली हकदार तुम हो'

'इस डिब्बे की असली हकदार तुम हो'

वीडियो में देखा जा सकता है कि विकास, राखी से कहते हैं, 'इस डिब्बे की असली हकदार तुम हो। आपके पास था नहीं ये, आप बहुत मेहनत करते हो, शो के लिए...अपने लिए, दिखता है सब।' इस बीच राखी कहती हैं, 'ये आप मेरे लिए लाए हैं, मेरे लिए कभी कोई कुछ लेकर नहीं आया। राखी रोते हुए कहती हैं, मैंने बहुत बेइज्जती सही है, बहुत बेइज्जती सही है।' राखी के लिए विकास की इस भावना की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

राखी सावंत ने पहनकर दिखाया ईयरिंग

राखी सावंत ने पहनकर दिखाया ईयरिंग

विकास से रोते हुए बॉक्स लेने के बाद राखी सावंत ने उसमे से एक ईयरिंग पहना, इतने में पीछे से रुबीना भी आ जाती हैं और राखी के ईयरिंग की तारीफ करती हैं। राखी काफी खुश होती हैं और विकास को गले लगाती हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत शो में अपनी शादी का खुलासा करने के बाद से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं, राखी ने अपने पति का नाम रितेश बताया था, उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 14: राखी सावंत ने टास्‍क के बीच पैंट में कर दी सू सू , रुबीना से बोलीं- किसी से मत बताना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+