Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला की इस बात से गुस्सा हुईं गौहर खान, तो एक्टर बोले- 'आपके लिए मेरे मन में...'
Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला की इस बात से गुस्सा हुईं गौहर खान, तो एक्टर बोले- 'आपके लिए मेरे मन में...'
मुंबई: बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) के घर में बतौर सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), गौहर खान (Gauahar Khan) और हिना खान (Hina khan) कुछ दिनों के लिए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान पिछले कुछ दिनों से हमेशा अपनी नोकझोंक को लेकर चर्चा में हैं। गौहर खान बिग बॉस-13 के वक्त सिद्धार्थ शुक्ला की जगह आसिम रियाज को सपोर्ट करते दिखीं थी। शुक्रवार के एपिसोड में गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फिर से तनाव दिखा। सिद्धार्थ शुक्ला कही बात से गौहर खान गुस्सा हो गईं थी। जिसके बाद गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा था कि तुम बचपन से ही ऐसे हो या फिर बिग बॉस-13 के बाद ऐसे हो गए हो। जिसका सिद्धार्थ शुक्ला ने उस वक्त को कोई जवाब नहीं दिया लेकिन अगली सुबह गौहर खान को उसका रिप्लाई किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

'एक तो पहले से मेरे बारे में बुरा लिखती है'
सिद्धार्थ शुक्ला ( Sidharth Shukla) शुक्रवार को गौहर खान, हिना खान और निक्की तंबोली (Nikki) से बिग बॉस-14 के बेडरूम में मजाक कर रहे थे। इसी दौरान निक्की ने कहा, उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन में कोई भी दिलचस्पी नहीं थी। जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा, ''तुमने (निक्की) दोनों सीनियर्स (हिना और गौहर) के सामने मेरी बेइज्जती कर दी। एक तो पहले से इतना बुरा लिखती है मेरे बारे में। अब पता नहीं क्या-क्या लिखेगी।''
सिद्धार्थ शुक्ला ये टोन्ट गौहर खान पर कर रहे थे...क्योंकि गौहर खान बिग बॉस-13 के वक्त सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में नहीं थी और उनके खिलाफ अपने सोशल मीडिय अकाउंट पर काफी कुछ लिखा था।

गौहर को पसंद नहीं आया सिद्धार्थ का मजाक
गौहर खान को सिद्धार्थ शुक्ला का ये मजाक पसंद नहीं आया और वह गुस्सा दिखीं। गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के मजाक का जवाब देते हुए कहा, क्या तुम बचपन से ही ऐसे हो, या बिग बॉस-13 में आने के बाद से ऐसे हो गए हो। जिसके बाद गौहर खान वहां से उठकर चली जाती हैं सोने के लिए।
अगली सुबह गौहर खान को सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने मजाक पर कहा- देखिए गौहर मेरे मन में आपके खिलाफ कुछ भी गलत नहीं है। मैं ऐसे ही लोगों को परखता रहता हूं।

Bigg Boss-13 में गौहर ने किया था आसिम को सपोर्ट
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विनर थे। उस दौरान सिद्धार्थ अपने गुस्से को लेकर काफी चर्चा में थे। पूरे सीजन के दौरान गौहर खान ने सिद्धार्थ शुकला का सपोर्ट में नहीं किया था। गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के रवैये को लेकर कई ट्वीट किए थे। गौहर खान सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के झगड़े में हमेशा आसिम का सपोर्ट करते दिखीं थी।
गौहर खान का मानना था कि सिद्धार्थ शुक्ला का व्यवहार काफी एग्रेसिव है। इसी वजह से बिग बॉस-14 के घर में भी गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच नोकझोंक होते दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications