Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के सेट से आई बहुत बुरी खबर, टैलेंट मैनेजर पिस्ता की मौत

मुंबई। bigg boss 14 talent manager pista dhakad, बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शो के सेट के बाहर 2 टीम मेंबर का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ (Pista Dhakad) की इस एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वे कलर्स प्रोग्रामिंग टीम की सदस्य थीं और बिग बॉस में मुख्य असिस्टेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं। कई सेलेब्स ने पिस्ता के निधन पर शोक जताया था।

सेट से बाहर हुआ हादसा

सेट से बाहर हुआ हादसा

टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ का एक्सिडेंट बिग बॉस-14 के सेट के ठीक बाहर हुआ है, दरअसल पिस्ता ने बिग बॉस के वीकेंड का वार की शूटिंग खत्म की पिस्ता धाकड़ अपनी असिस्टेंट के साथ एक्टिवा पर अपने घर के निकली थीं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पिस्ता जब सेट से बाहर निकली तो बाहर बहुत अंधेरा था। सड़क भी साफ नहीं दिख रही थी। उन्हें अंदाजा हुआ नहीं और एक गड्ढा सामने आया जिसकी वजह से उनका स्कूटर फिसल कर गिर गया।

पीछे से आ रही वैनिटी वैन उनके उपर चढ़ गई

पीछे से आ रही वैनिटी वैन उनके उपर चढ़ गई

पिस्ता और उनका सहायक स्कूटर से गिर गए। स्कूटर के गिरने के बाद पिस्ता बीच रोड पर जा गिरीं जबकि उनके स्कूटर पर पीछे बैठा सहायक सड़क के किनारे जा गिरा। इतने में पीछे से एक वैनिटी वैन आई और दुर्घटना को रोकने की कोशिश करने के बावजूद वैन पिस्ता के ऊपर से होकर निकल गई। पिस्ता को हिलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिस्ता सिर्फ 24 साल की थीं और वह एंडेमोल शाइन इंडिया के लिए 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज पर काम करती थीं।

कई शो का हिस्सा रहीं थी पिस्ता

कई शो का हिस्सा रहीं थी पिस्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार कांदिवली में किया जाएगा। ऐसा सूत्रों के हवाले से सुनने में आया है कि रात को अंधेरे की वजह से ये हादसा हुआ। बता दें, पिस्ता नेवे सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि और भी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वे फि‍यर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और द वॉइस के लिए भी काम कर चुकी हैं। उनके कई एक्टर्स के साथ अच्छे संबंध थे। पिस्ता की मौत से सभी सदमे में हैं। अभी तक शो के मेकर्स या सलमान (Salman Khan) की तरफ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+