Bigg Boss 14: दस साल छोटे अली गोनी के प्यार में पड़ी सोनाली फोगाट, अब उनसे बनाना चाहती हैं ये रिश्ता
नई दिल्ली। रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14'(Bigg Boss 14) के इस वीकएंड वॉर में सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) घर से बाहर हो गईं। सोनाली का अली गोनी (Ali goni) को लाइक करने वाला मामला काफी सुर्खियों में रहा। सोनाली ने अली से साफ कहा था कि वो उन्हें पसंद करने लगी हैं, अली को देखना उनके साथ रहना उन्हें अच्छा लगता। उनके और अली के लंव एंगल को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब सोनाली फोगाट ने ट्रोल को जवाब दिया है। उम्र के अंतर को लेकर सोनाली ने निक-प्रियंका चोपड़ा औऱ सुष्मिता सेन और उनके पति का उदाहरण दिया है।
Recommended Video

'बिग बॉस 14' में अली गोनी संग सोनाली का लव एंगल
दरअसल सोनाली ने बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में स्वीकार किया कि था वह अली को लेकर अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं, यह जानने के बाद भी कि, उनके जीवन में जैस्मिन भसीन पहले से ही हैं। उन्होंने कहा था कि, जब से यह बात हुए तब से दुनिया अलग ही नजर आ रही है। सोशल मीडिया में अली और सोनाली के उम्र में अंतर को लेकर कह रहे थे कि, उनके बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता बनता है।

ट्रोल होने पर दिया प्रियंका चोपड़ा का Example
इस तरह के ट्रोल का जवाब सोनाली ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में दिया। सोनाली फोगाट ने कहा कि, लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं, इस बारे में, अरे मां-बेटा का रिश्ता होना चाह्ए, क्यों होना चाहिए था भाई....मैं 40 साल की हूं, वह तीस साल का है, मेरे और उसमें केवल 10 साल का अंतर है, इससे क्या फर्क पड़ता है। ये जरूरी है वो मुझे मां बुलाएगा और मैं उसको बेटा बुलाउंगी? सोनाली ने कहा कि, प्रियंका चोपड़ा ने शादी की निक जोनस से, कितना छोटा है वो, वह तो मां-बेटा नहीं हैं ना, वो तो नहीं बने।

अली के लिए फेक फीलिंग का आरोप लगा
सोनाली यहां नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि, सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड उम्र में बहुत छोटा है उससे, उनको तो नहीं बोला। इससे पहले जैस्मीन भसीन ने सोनाली का बचाव किया था, जब उन पर अली के लिए फेक फीलिंग का आरोप लगा था। वहीं ऐसी भी खबर आई कि इस लव एंगल से सोनाली का परिवार खासा नाराज़ है। लेकिन अब सोनाली ने इन खबरों को गलत बताया है. उनका कहना है कि परिवार को कोई दिक्कत नहीं है और वो उन्हें सपोर्ट करते हैं।

लव एंगल को लेकर सोनाली की बेटी का था ऐसा रिएक्शन
सोनाली ने कहा, मैंने अपनी बेटी, मां, पिता और परिवार से बात की थी और वो बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं। किसी को लाइन करना उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगा। जो मेरे दोस्त हैं, मेरी टीम है उन्हें नहीं पता मैं कैसा महसूस कर रही थी। मेरे परिवार को कोई दिक्कत नहीं है जो भी मैंने शो में बोला। वो आज भी मेरे सपोर्ट में खड़े हैं। मेरा परिवार को खुश है कि उनकी बेटी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी रही है, बिना किसी डर के. उन्हें पता है कि मुझे भी हक है जिंदगी में खुश रहना का। मेरी बेटी ने शो देखा है और उसे भी मेरा अली को लाइक करने से कोई दिक्कत नहीं है। मेरे बाद उसकी फेवरेट कंटेस्टेंट राखी सावंत है।












Click it and Unblock the Notifications