Bigg Boss 14: सलमान खान ने कहा- 'बिग बॉस का अगला सीजन तभी होस्ट करूंगा, जब ये लोग मेरे...'

Bigg Boss 14: सलमान खान ने कहा-'बिग बॉस का अगला सीजन तभी होस्ट करूंगा, जब ये लोग मेरे...'

Bigg Boss 14: Salman khan Weekend ka war Update News: बिग बॉस 14 का अगले हफ्ते फिनाले होने वाला है। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंचने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार (13 फरवरी) को दिखाए गए वीकेंड के वार में सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत करते हुए पूरे सीजन के बारे में बात की। सलमान खान ने कहा, बिग बॉस 14 शो एक हफ्ते में खत्म होने वाला है और मेरे अंदर मिक्सड इमोशन है, ''जैसे कभी खुशी कभी गम।" सलमान खान एपिसोड में ये भी कहा कि उन्हें दुख भी है कि शो के खत्म होने पर शो से जुड़े लोगों की इनकम कम हो जाएगी।''

सलमान खान बोले- 'मैं उदास और परेशान हूं...'

सलमान खान बोले- 'मैं उदास और परेशान हूं...'

बॉलीवुड अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान बोले, शो तो खत्म होने वाला है लेकिन मैं उदास और परेशान हूं। मैं ये सोचकर बहुत परेशान है कि कैसे बिग बॉस की पूरी टीम को अगले साल तक कोई पेमेंट और चेक नहीं मिलने वाला है। सलमान खान ने कहा, मैं ये सोचता रहता हूं कि जब तक अगले साल शो की शुरुआत नहीं होगी शो के स्टाफ को कई पेमेंट नहीं मिलने वाला है। सलमान खान ने कहा कि लेकिन ये भी सच है कि अगर बिग बॉस खत्म नहीं हुआ तो कलर्स के बाकी शो को आप कैसे देख पाएंगे।

सलमान बोले- अगर मेरे 15 टक्का बढ़ा दिया तो...

सलमान बोले- अगर मेरे 15 टक्का बढ़ा दिया तो...

सलमान खान ने फिर मजाकिया ढंग से कहा, अगर बिग बॉस बंद नहीं होगा तो अगले साल फिर वापस कैसे बिग बॉस 15 आएगा और बिग बॉस 15 आएगा तो साथ में दर्शक भी आ जाएंगे। सलमान खान ने आगे कहा, और मैं आऊंगा ही आऊंगा....अगर मेरे 15 टक्का इन लोगों ने बढ़ा दिए तो।

सलमान ने फिल्म पठान और टाइगर की बात की

सलमान ने फिल्म पठान और टाइगर की बात की

सलमान खान ने बिग बॉस 14 के वीकेंड के वार में कहा, अब शो खत्म होने वाला है, 8 महीने पूरे हो गए हैं। अब मैं दूसरे काम पर लगूंगा। कभी पठान और फिर टाइगर, कभी ईद कभी दिवाली।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म पठान में शाहरुख खान लीड रोल में दिखेंगे। सलमान खान की फिल्म टाइगर ईद पर रिलीज हो सकती है। सलमान खान ने ये तो साफ ही कर दिया है कि फिल्म ईद और दिवाली पर ही रिलीज होगी।

सलमान खान ने शनिवार को अच्छी खेल भावना का सम्मान करते हुए निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक और राखी सावंत की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+