रवीना की साड़ी का पल्लू मुंह में दबा खूब नाचे सलमान, 1 मिनट में लगाए 173 ठुमके

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) ने रविवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandes) भी 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के मंच पर नजर आईं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर रवीना टंडन की साड़ी का पल्लू मुंह में दबाकर जमकर डांस किया।

bigg boss 14 salman khan birthday raveena tandon jacqueline fernandes

रवीना टंडन और जैकलिन बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ सलमान खान का 55वां जन्मदिन मनाया। रवीना के साथ सलमान खान भी डांस करते नजर आए। इसके बाद शो में सबकी चहेती शहनाज गिल नजर आईं। उन्होंने भी सलमान को खास अंदाज में विश किया। कोरियोग्राफर सलमना खान के पॉपुलर सॉन्ग जस्ट चिल पर डांस करते नजर आए। सलमान के जन्मदिन के मौके पर रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिज ने भाईजान के साथ जमकर ठुमके लगाए। ठुमके लगाते तीनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

घरवालों ने सलमान खान को इस खास मौके पर खास अंदाज में सरप्राइज दिया। घरवाले कुछ जोड़ियों में सलमान खान के गानेर डांस करते नजर आए। अर्शी-विकास गुप्ता ने साथ किया डांस- अर्शी खान और विकास गुप्ता भी साथ डांस करते नजर आए। सलमान के जन्मदिन पर अपने पुराने बैर भुला कर विकास और अर्शी खास बॉन्डिंग शेयर करते नजर आए। सोनाली फोगाट का डांस देख सभी घरवाले बहुत खुश नजर आए। सोनाली ने माशाअल्लाह गाने पर डांस किया।

सलमान खान के इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान पूछते हैं कि मैं एक मिनट में कितने ठुमके लगा सकता हूं। इसपर रवीना टंडन जहां 30 कहती हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडीस कहती हैं 50। दोनों की इस बात पर सलमान खान चुनरी सॉन्ग पर ठुमके लगाना शुरू कर देते हैं। खास बात तो यह है कि एक्टर एक मिनट में ही 173 बार ठुमके लगाते हैं। उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+