BB14: राखी को लेकर रुबीना और अभिनव में हुआ झगड़ा, गुस्से में पति को दी गाली फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें Video
BB14: राखी को लेकर रुबीना और अभिनव में हुआ झगड़ा, गुस्से में पति को दी गाली फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें Video
Bigg Boss 14: Rubina Dilaik breakdown after argument with Abhinav Shukla:बिग बॉस 14 के सोमवार (4 जनवरी) के एपिसोड में डांस, मस्ती और इमोशनल पल सबकुछ देखने को मिला। जहां शो में गेस्ट की एंट्री हुई और धमाकेदार डांस हुआ वहीं शो के आखिर में रुबीना दिलैक का उनके पति अभिनव शुक्ला से जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद शो में पहली बार रुबीना दिलैक अपने पति से झगड़े के बाद अकेले रोते हुए दिखीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पति अभिनव से किस बात पर हुई रुबानी की लड़ाई
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की लड़ाई राखी सांवत के मुद्दे को लेकर हुई। असल में वीकेंड के वार में इस बार सलमान खान ने राखी सावंत का मजाक बनाने के लिए जैस्मीन भसीन, निक्की तंबोली और रुबीना की जमकर क्लास लगाई थी। इसी बात को लेकर अभिनव शुक्ला रुबीना दिलैक को समझाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों गार्डन एरिया में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का झगड़ा होता है।
अभिनव रुबीना को कहते हैं कि राखी का इसतरह से मजाक बनाकर तुम लोगों ने अच्छा नहीं किया। कोई दुश्मन भी तुम्हारा अगर रोएगा तो तुम उसके सामने हंसोगी नहीं... लेकिन निक्की, जैस्मीन और तुमने मिलकर जो किया, वो बिल्कुल अच्चा नहीं दिखा होगा।

अभिनव के समझाने पर भड़कीं रुबीना
राखी की बात पर जब अभिनव रुबीना को ये समझाने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें कैसा ट्रीटमेंट करना चाहिए। तो रुबीना भड़क गईं, और रुबीना ने कहा, एक बार मैंने ये बात सुन ली है तो अब इसे दोबारा समझाने की जरूरत नहीं है। मैं इस बात से परेशान हो रही हूं।
लेकिन रुबीना की बात पर अभिनव नहीं मानते हैं और कहते हैं, तुमने सबकी सुन ली लेकिन 10 मिनट मेरी बात नहीं सुन सकती। रुबीना इस बात पर गुस्सा हो गईं और कहती हैं, 'यार बोल तो रही हूं कि समझ आ रही है।' इसके बाद वह पति अभिनव को गाली देते हुए बोलती हैं, प्लीज अब यह सब अभी बंद कर दो। मुझे मत बताओ की क्या करना है। मैं तुम्हें बता रही हूं और भीख मांग रही हूं।' इतना कहकर रुबीना वहां से उठकर चली जाती हैं।

अभिनव से झगड़े के बाद अकेले रोईं रुबीना
रुबीना अभिनव की बात सुने बिना वहां से चली जाती हैं, जिसके बाद उनके अभिनव गुस्से में जाकर रुबीना को कहते हैं कि वो बाहर आकर उनसे चुपचाप बात करें और फालतू का तमाशा मत बनाए। अभिनव रुबीना से ये भी कहते हैं वो आगे से उनके साथ कभी भी ऐसा बर्ताव ना करें।
कुछ मिनटों पर रुबीना फिर से अभिनव के पास जाती हैं और दोनों के बीत वीकेंड के वार को लेकर बात होती है। जिसके बाद अभिनव सोने चले जाते हैं और रुबीना काउच पर बैठकर गार्डन एरिया में अकेले रोते हुए दिखती हैं, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications