Bigg Boss 14: 'मर्दों को कोने में लेकर जाती है' राखी सावंत और निक्की के बीच हुई गंदी वाली लड़ाई

Bigg Boss 14: राखी सावंत और निक्की के बीच फिर हुई लड़ाई

Bigg Boss 14 News: बिग बॉस 14 में राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी और राहुल महाजन की एंट्री और निक्की तंबोली, एली गोनी की वापसी के बाद शो में काफी गर्मागर्मी देखी जा रही है। खासतौर से राखी सांवत की निक्की तंबोली के साथ बिल्कुल नहीं बन पा रही है। दोनों के बीच अब इतनी बढ़ गई है कि राखी ने निक्की पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट तक कर दिए हैं। राखी ने निक्की को लड़कों को लेकर कोने में जाने वाली कहा है।

ये निक्की तो चुगलखोर है

ये निक्की तो चुगलखोर है

चैनल ने बिग बॉस 14 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। राखी सावंत इन प्रोमो में निक्की तंबोली के लिए कई तरह की बातें कहते हुए उनको कैरेक्टरलेस बता रही हैं। राखी कह रही हैं, ये निक्की तो चुगलखोर है। ये मर्दों को कोने में ले जाती है। ये तरह-तरह की चुगलीबाजी करती है। इसको दूसरा राखी सावंत बनने का शौक चढ़ा हुआ है।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Rakhi Sawant & Arshi Khan में हुई तीखी बहस, आइटम गर्ल ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    निक्की मेरा दोस्त चुराना चाहती है

    निक्की मेरा दोस्त चुराना चाहती है

    राखी सांवत कहती दिख रही हैं, ये निक्की चुडै़ल मेरा दोस्त चुराना चाहती है। इस पर निक्की कहती हैं कि वह राहुल महाजन के साथ 12 साल की दोस्ती बताती हैं लेकिन 12 बार भी उससे नहीं मिली हैं। इस पर राखी निक्की से कहती हैं कि तूने राहुल महाजन को चुरा लिया है। तू लोगों के दोस्त चुरा लेती है। इसके बाद राखी राहुल से भी पूछती हैं कि क्या तुमने ये बोला है मैं तुम्हारी दोस्त नहीं हूं तो फिर मुझसे इतने कपड़े क्यों धुलवाए?

    निक्की और कश्मीरा की लड़ाई में भी मारी राखी ने एंट्री

    निक्की और कश्मीरा की लड़ाई में भी मारी राखी ने एंट्री

    इससे पहले निक्की और कश्मीरा में जमकर लड़ाई हुई थी। निक्की ने कश्मीरा की उम्र को लेकर कुछ कमेंट किया। कश्मीरा ने निक्की को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी कलाकार के उम्र को लेकर कमेंट ना करें। निक्की और कश्मीरा की लड़ाई को शांत कराने के लिए बीच में राखी सावंत ने एंट्री ले ली। राखी ने निक्की से मजाक में कहा, तू उसकी उमर नहीं कमर देख।

    राखी के आने से बिग बॉस में बढ़ी हलचल

    राखी सावंत के बिग बॉस में एंट्री के बाद ये कहा जा रहा है कि उन्होंने सबका मनोरंजन किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग राखी सावंत के बारे में लिख रहे हैं। कई बार तो शो के होस्ट सलमान खान से भी राखी सावंत मजाक करती दिख चुकी हैं।

    - ये भी पढ़ें- BB14: निक्की तंबोली से बोलीं राखी सावंत- 'कश्मीरा की उमर नहीं कमर देख', यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+