Bigg Boss 14: अभिनव को नॉमिनेशन से बचाऊं या नहीं? इस बात पर रोते हुए राखी बोलीं, तुमने मेरे साथ बहुत बुरा...'
Bigg Boss 14: अभिनव को नॉमिनेशन से बचाऊं या नहीं? इस बात पर रोते हुए राखी बोलीं, तुमने मेरे साथ बहुत बुरा...'
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant and Abhinav Shukla: बिग बॉस 14 में राखी सावंत अभिनव शुक्ला को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत फिलहाल बिग बॉस के घर में हमेशा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते रहती हैं। पिछले हफ्तों से राखी सावंत और अभिनव शुक्ला के बीच बात एकदम लगभग बंद सी हो हो गई है। शो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लगातार अभिनव शुक्ला के साथ फलर्ट करते आई हैं। अभिनव शुक्ला ने सलमान खान से राखी सांवत के बर्ताव के लिए शिकायत भी की। लेकिन अब राखी सांवत का बिग बॉस 14 से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नॉमिनेशन से अभिनव शुक्ला को बचाने के लिए फूट-फूटकर रोते हुए दिख रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है अभिनव शुक्ला का नाम एक पेपर पर लिखा है। जिसको लेकर बिग बॉस राखी सावंत से पूछते हैं कि क्या इस सदस्य को आप सुरक्षित करना चाहती हैं या नहीं? इस पर राखी सावंत फूट-फूटकर रोने लगीं। राखी सावंत कहती हैं, ''तुमने मेरे साथ बहुत बुरा किया है अभिनव, मेरा दिल कह रहा है-YES और दिमाग कह रहा है नहीं। मेरे हाथ क्यों कांप रहे हैं बिग बॉस OMG। ''












Click it and Unblock the Notifications