Bigg Boss 14 Video: निक्की तंबोली को राखी सावंत की ललकार, 'दम है तो मार के दिखा'

Rakhi Sawant and Nikki Tamboli Fight: बिग बॉस 14 में इन दिनों राखी सावंत ने अपना जलवा बिखेरा हुआ है। कैमरे में दिखने की होड़ में कंटेस्टेंट एक दूसरे से बहस करते नजर आते हैं लेकिन बिग बॉस का कैमरा जैसे राखी सावंत की ही तलाश में रहता है। राखी सावंत से पंगा लेना मतलब अपनी मुसीबत को दावत देने के बराबर है। रुबीना दिलैक के बाद अब निक्की तंबोली ने राखी सावंत से पंगा ले लिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली।

निक्की ने राखी को कहा- 'ऐसा चांटा मारुंगी ना'

निक्की ने राखी को कहा- 'ऐसा चांटा मारुंगी ना'

सोशल मीडिया पर राखी सावंत और निक्की तंबोली की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक्की और राखी में जमकर जुबानी जंग हो रही है। मसाज ले रही निक्की तंबोली कहती है, 'बदतमीजी मत करना...ऐसा चांटा मारुंगी ना।' इतने में राखी सावंत कहती है, 'फालतू की गीदड़ भभकियां तेरे पास रख...तेरे में दम है आ जा मार के दिखा।'

राखी सावंत और निक्की तंबोली में हुई तू-तू मैं-मैं

राखी सावंत और निक्की तंबोली में हुई तू-तू मैं-मैं

राखी सावंत के इतना बोलते ही निक्की तंबोली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह गुस्से में कुर्सी के उठती हैं और राखी सावंत के करीब जाकर उनसे तू-तू मैं-मैं करने लगती हैं। इस बीच राखी और निक्की की लड़ाई में घर के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने आ जाते हैं। प्रोमो देखने पर लगता है कि आपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिलेगा।

राखी सावंत ने घरवालों से लिया पंगा

राखी सावंत ने घरवालों से लिया पंगा

आपको बता दें कि जैसे-जैसे बिग बॉस अपने फाइनल के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों के बीच माहौल गर्म होता जा रहा है। इन दिनों राखी सावंत का पंगा रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला से भी चल रहा है। हाल ही में राखी सावंत ने अभिनव को ठरकी तक कह डाला था। हालांकि राखी सवांत की हरकतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। फैंस राखी सावंत को देखना पसंद कर रहे हैं।

राखी ने बताया अपनी वैवाहिक जिंदगी का दर्द

राखी ने बताया अपनी वैवाहिक जिंदगी का दर्द

बता दें राखी सावंत ने पिछले एपिसोड में राहुल से कहा था कि उनका पति शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसके साथ ही राखी ने खुलासा किया था कि उनके एक दोस्त ने उनका शारीरिक शोषण किया था। इससे पहले भी राखी अपनी निजी लाइफ को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। वहीं वर्तमान समय में राखी की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और वो अस्‍पताल में भर्ती हैं। राखी सावंत के संघर्ष की कहानी सुन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: Rakhi के समर्थन में आई सोफिया हयात, बोलीं-गेम के लिए राखी का यूज़ कर रहे रुबीना-अभिनव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+