Bigg Boss 14: पवित्रा ने बताया आखिर क्यों किया एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप, कहा- वो एग्रेसिव होकर करता था ऐसा काम

Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया ने बताया आखिर क्यों किया एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप, कहा- 'वो एग्रेसिव होकर दीवार पर हाथ मारता था'

नई दिल्ली: बिग बॉस 14 (Bigg Boss-14) की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) जब से घर में आई हैं तब से सुर्खियों में हैं। इस बार पवित्रा पुनिया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सेजपाल (Pratik Sehajpal) को लेकर चर्चाओं में हैं। पवित्रा पुनिया अपने और प्रतीक सेजपाल के लव लाइफ के बारे में लेटेस्ट बिग बॉस-14 के एपिसोड में बात करती दिखीं। पवित्रा पुनिया ने रियलिटी शो में बताया कि कैसे वह प्रतीक को लेकर पजेसिव हो गईं थी और एक वक्त आया था जब प्रतीक भी काफी एग्रेसिव हो गए थे। इस बातचीत का वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पवित्रा पुनिया ने कहा- प्रतीक के करियर के लिए किया ब्रेकअप

पवित्रा पुनिया ने कहा- प्रतीक के करियर के लिए किया ब्रेकअप

लेटेस्ट एपिसोड में दिखा कि पवित्रा पुनिया जेसमीन भसीन के सिर को दबाते हुए अपने और प्रतीक सेजपाल के ब्रेकअप पर बात करती हैं।पवित्रा पुनिया प्रतीक के बारे में बोलते हुए कहती हैं, ''मुझे पता था मेरा तुम्हारे लाइफ में रहना, अभी तुम्हारी उम्र नहीं है। आपको बहुत काम करना है, मेरे से छोटे ही हो आप। तो आप इसे मेरा बड़प्पन समझ लो, समझदारी समझ लो...मेरा आपके साथ रहना आपके करियर के लिए गलत था...क्यों कि मैं पजेसिव हो गई थी...मैं किसी का नापसंद करके आपका काम नहीं सफर कराउंगी।

'मैंने प्रतीक को धक्का देकर नहीं निकाला घर से बाहर'

'मैंने प्रतीक को धक्का देकर नहीं निकाला घर से बाहर'

पवित्रा पुनिया से जब जेसमीन भसीन कहती हैं कि क्या ये सब मीडिया में भी आया था, तो पवित्रा कहती हैं, मुझे बिग बॉस में आने के बाद पता चला की मीडिया में ये बातें आईं थी कि मैंने आधी रात को उसे धक्के मारकर घर से बार निकला था...जोकि मैंने कभी ऐसा किया भी नहीं।

पवित्रा पुनिया बताती हैं कि वह प्रतीक से एक रियलिटी शो में मिलीं थी। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप कब तक चला, इसपर पवित्रा ने कुछ नहीं कहा।

'प्रतीक एग्रेसिव हो गया था'

'प्रतीक एग्रेसिव हो गया था'

पवित्रा पुनिया आगे कहती हैं, ''प्रतीक के साथ ब्रेकअप पर हमारी बात एक दिन आधी रात को हुई थी और मैंने उसको बोल दिया था कि मैं आपके साथ नहीं रह सकती हूं। क्या होता है ना एक प्वाइंट आता है, जब आपको लगता है कि आप उस शख्स के साथ नहीं रह सकते हैं। जब मैंने प्रतीक को ब्रेकअप के लिए बोला तो उस वक्त वो चीजों के लिए बहुत एग्रेसिव हो गया था...जैसे कि दिवारा पर हाथ मारना...ये सब करने लगा था। उसके हाथ पर खून ही खून था। उसका इमोशन अपनी जगह सही भी थी।''

हाल ही में पुनिया तब सुर्खियों में थी, जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा ने उन्हें ‘Scandalous Ex' कहा था। पारस छाबड़ा ने खुलासा किया था कि पवित्रा ने उनसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+