Bigg Boss 14: राखी सांवत पर भड़कीं मुनमुन दत्ता, बोलीं- इसे मुंह का डायरिया

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में राखी सावंत की हरकतों को लेकर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने उन पर हमला बोला है। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार से पहचान बनाने वाली मुनमुन ने कहा है कि राखी जो दूसरे कंटेस्टेंट के साथ कर रही हैं वो एक तरह का उत्पीड़न है। मुनमुन ने राखी की ज्यादा बोलने को मुंह का डायरिया तक कह दिया है। उन्होंने कहा कि इंटरटेनमेंट के नाम पर आप कुछ भी नहीं कर सकते।

मुनमुन ने की रुबीना और अभिनव की तरफदारी

मुनमुन ने की रुबीना और अभिनव की तरफदारी

मुनमुन ने बिग बॉस के घर में शामिल रुबीना और अभिनव की तरफदारी करते हुए राखी की खिंचाई की है। रविवार को एक के बाद किए ट्वीट्स में मुनमुन ने कहा, आज के एपिसोड में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलेक के साथ जो बर्ताव किया गया, उसे देखकर बहुत दुख हुआ। राखी के व्यवहार और शब्दों से वो किस तरह से परेशान हुए ये साफ दिखता है। राखी को समझना होगा कि मनोरंजन के नाम पर आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। एक बारीक लकीर का रहना जरूरी है।

विकास को राखी का बचाव नहीं करना चाहिए

विकास को राखी का बचाव नहीं करना चाहिए

मुनमुन ने आगे कहा कि जिस तरह से विकास गुप्ता और राहुल राखी के एकदम खराब व्यवहार का भी बचाव कर रहे हैं। वो देखना परेशान करता है, ऐसा नहीं होना चाहिए। एपिसोड में राखी ने अभिनव के साथ मजो अपने मुंह के डायरिया को दिखाया है, वो उत्पीड़न से कम नहीं है। वो बहुत असहज थे। फिर भी अभिनव को जिस तरह से रुबीना ने संभावा और गुस्सा ना करने को कहा, वो शानदार है। इसके लिए रुबीना सम्मान की हकदार हैं। दरअसल राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला के शॉर्ट्स का धागा खींच दिया था। इसके बाद राखी की अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना से खूब तूतू-मैंमैं हुई थी। इसी पर मुनमुन ने गुस्सा निकाला है।

निक्की तम्बोली बदतमीज जरूर लेकिन ..

निक्की तम्बोली बदतमीज जरूर लेकिन ..

एक और ट्वीट में मुनमुन ने कहा, निक्की तम्बोली के लिए आप कह सकते हैं कि वो बदतमीज हैं। हो सकती है लेकिन वह निश्चित रूप से मनोरंजन करती है। घर में उनसे कहीं बड़े बदतमीज हैं और उनको कामों को लगातार अनदेखा कर दिया जा रहा है। मुझे लगता है कि सभी को समान रूप से डांटा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- BUDGET 2021: मजदूरों के लिए मिनिमम वेज कोड लागू करेगी सरकार, जानिए श्रमिकों को इससे कैसे मिलेगा फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+