अभिनव शुक्ला पर Kavita Kaushik के पति ने किए शॉकिंग खुलासे, कहा- शराब के नशे में धुत्त होकर मेरी पत्नी को...
नई दिल्ली। टेलीविजन का रिएलिटी शो बिग बॉस काफी चर्चा में बना रहता है। इस शो से हाल ही में प्रतियोगी कविता कौशिक खुद ही बाहर हो गई हैं। वह अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबिना दिलैक के साथ लड़ाई के बाद घर से निकल गईं। हालिया एपिसोड में कविता धमकी देते हुए कहती हैं कि वह अभिनव को एक्सपोज कर देंगी, जिसके बाद इनके बीच काफी लड़ाई देखी गई। जिसके बाद कविता ने शो से बाहर जाने का फैसला कर लिया। अब कविता कौशिक के पति रॉनित बिसवास ने ट्विटर पर अभिनव शुक्ला को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Recommended Video

अभिनव को लेकर क्या बोले कविता के पति?
उन्होंने कहा है, 'ये वही आदमी है जिसने एक फिल्म बनाने के लिए हमारा घर मांगने की भीख मांगी थी। वही फिल्म जो हमने मुफ्त में की और अपना घर दे दिया क्योंकि वह कुछ कारणों से अपने घर पर शूट नहीं कर सकता था। और अब ये बोल रहा है उसी लेडी को मारेगा? मर्द? सच में??' एक अन्य ट्वीट में रॉनित ने कहा, 'चलिए अब मुझे यहां सच बताने दीजिए। जिनकी हम बात कर रहे हैं वह उतने सज्जन नहीं हैं, उन्हें शराब की समस्या है और वो नशे में धुत्त होकर कविता कौशिक को रात के समय बात करने और मिलने के लिए मैसेज करते थे। कविता को इतनी बार परेशान करते थे कि वह पुलिस भी बुला चुकी हैं।'

क्या बोल रहे हैं लोग?
इस दौरान सोशल मीडिया पर बहुत से लोग रॉनित को सपोर्ट करते दिखे और कविता कौशिक को सही बता रहे थे। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी थे जो निजी बातें सार्वजनिक तौर पर बताने और शो में दोस्ती का इस्तेमाल करने को लेकर इनकी आलोचना कर रहे थे। एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'आप लोग तो भगवान हो। पहले एजाज को खाना खिलाया, फिर अभिनव को जगा दी.. आपकी पत्नी ने कितना कुछ बोला। अब आप शुरू हो गए... मुझे लगता है कि अब कोई भी आप दोनों से दोस्ती तो दूर बात तक नहीं करेगा.. लेकिन आपकी पत्नी ने खुलेआम कहा था कि वह अभिनव को पसंद करती है। हम अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलैक को पसंद करते हैं। शेरनी रुबिना।'

यूजर- ध्यान से देखो वो सब किसने शुरू किया
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'क्या?? ध्यान से देखो वो सब किसने शुरू किया... आपकी पत्नी कह रही थी कि लाफा मारूंगी और क्यों हर समय वो गंद बकती है और पर्सनल हो जाती है और आप उसके शब्दों को सही बता रहे हो।' एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आप दोनों मियां बीवी फैसला करलो कि झूठ क्या बोलना है ताकि दोनों एक ही झूठ बोल पाओ। वो जानती है कि अभिनव प्रतियोगी है, वो उससे लड़ा भी नहीं लेकिन कविता ने उसे भी नहीं छोड़ा। और फिर ये सारी गंद लेके आई कविता वहां पर और खुद बाहर आ गई काम चोर।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पहले एजाज को खाना खिलाया सुनाओ, फिर अभिनव को शूटिंग के लिए घर दिया बोलो, उस शॉर्ट फिल्म में तुम्हारी पत्नी ही लीड थी और अभिनव ने ये स्वीकार किया है कि वह डिप्रेशन में थे और दिवालिया थे।'
-
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों?












Click it and Unblock the Notifications