अगले हफ्ते होगा Bigg Boss 14 का फिनाले, क्या खत्म होने वाला है शो, सलमान ने बताया सच
अगले हफ्ते होगा Bigg Boss 14 का फिनाले, क्या खत्म होने वाला है शो, सलमान ने बताया सच
नई दिल्ली: बिग बॉस 14 के वीकेंड के वार में शनिवार (28 नवंबर) को सलमान खान ने घरवालों को ये बोल कर हैरान कर दिया कि शो का फाइनल अगले हफ्ते ही होगा। सलमान खान ने इसके साथ सबको ये कहकर भी चौंका दिया कि शो के फिनाले रुबीना दिलैक पहुंच गई हैं। वहीं रुबीना के अलावा शो में अब सिर्फ 3 लोग ही जाएंगे। इस बात को लेकर बिग बॉस के घर वाले और उनके फैंस भी परेशान हैं। शो के फैंस को इस बात का डर है कि अगले हफ्ते फिनाले होने के बाद शो अब कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। लेकिन सलमान खान ने बताया है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।
Recommended Video

Bigg Boss 14 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
शनिवार (28 नवंबर) के वीकेंड के वार में सलमान खान ने शो के आखिर में बताया कि अगर आप लोगों को ऐसा लगता है कि शो बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। शो आगे भी चलेगा लेकिन नए ट्विस्ट के साथ। अब वो बिग बॉस में नया मोड़ कौन सा होने वाला है वो तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।
सलमान खान ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि बिग बॉस 14 में अभी मौजूद घरवालों में से सिर्फ चार ही लोग फाइनलिस्ट होंगे। जिसमें एक रुबीना दिलैक तो फाइनल हो गई हैं। हालांकि शो में क्या ट्विस्ट होने वाल है, इसका खुलासा सलमान खान ने नहीं किया है। लेकिन बिग बॉस खबरी की मानें तो घर में नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है।
वीकेंड के वार में सलमान ने की रुबीना की तारीफ
वीकेंड के वार में शनिवार (28 नवंबर) को सलमान खान ने रुबीना दिलैक की तारीफ की। सलमान ने यह भी कहा है कि बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट बोर्ड में रुबीना दिलैक को जगह मिल गई है। सलमान ने कहा कि रुबीना इस हफ्ते आपने बहुत अच्छा किया है। सलमान खान ने कहा कि इस हफ्ते रुबीना ने शानदार खेला है और उन्होंने पूरा शो चलाया है। रुबीना इस बात को सुनकर काफी खुश दिखाई दीं।












Click it and Unblock the Notifications