एजाज खान बोले- अगर मैंने रुबीना दिलैक का अपमान किया है तो Bigg Boss 14 छोड़कर चला जाऊंगा, जानें पूरा माजरा

एजाज खान बोले- अगर मैंने रुबीना दिलैक का अपमान किया है तो Bigg Boss 14 छोड़कर चला जाऊंगा, जानें पूरा माजरा

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Eijaz Khan And Rubina Dilaik:रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के घर में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे घरवाल हैरान हो रहे हैं। सलमान खान ने बीते दिनों वीकेंड के वार में इस हफ्ते में हुई हर मुद्दों पर बात की। इसी बीच सलमान खान ने रुबीना दिलैक और एजाज खान के बीच हुई इस बहस पर भी बात की। पिछले हफ्ते एजाज खान और रुबीना दिलैक में काफी बहस हुई थी। इस दौरान बात करते-करते रुबीना उनके सामने हाथ लाती हैं, जिसपर एजाज खान ने उनके हाथ पर अपना हाथ मार दिया यानि हाई फाइव दिया था। इस बात को लेकर रुबीना दिलैक ने एजाज खान पर अपमान करने का आरोप लगाया था।

'अगर मैंने रुबीना दिलैक का अपमान किया तो शो छोड़कर चला जाऊंगा'

'अगर मैंने रुबीना दिलैक का अपमान किया तो शो छोड़कर चला जाऊंगा'

रुबीना को हाई फाइव देने पर अभिनव और रुबीना दोनों ने एजाज खान पर बिना सहमति टच करने का आरोप लगाया था। वहीं अभिनव शुक्ला ने भी कहा था कि एजाज उनके पर्सनल स्पेस में आ रहे हैं। अभिनव ने उन्हें पर्सनल स्पेस में आने से मना किया था। इस पूरे मुद्दे पर सलमान खान ने कॉलर ऑफ द वीक में अभिनव से सवाल पूछा। हालांकि, सलमान खान ने भी इस बारे में अभिनव, रूबीना और एजाज खान तीनों से जवाब मांगा। इस दौरान एजाज खान ने कहा, 'अगर मैंने रुबीना दिलैक का अपमान किया है तो मैं Bigg Boss 14 का शो छोड़कर चला जाऊंगा।'

एजाज खान ने कहा- रुबीना ने भी किया गलत शब्द का प्रयोग

एजाज खान ने कहा- रुबीना ने भी किया गलत शब्द का प्रयोग

एजाज खान ने आरोप लगाते हुए कहा, रुबीना ने खाने को लेकर बहसबाजी की और मुझे "हब्शी" बोला। जो कि एक अपमानजनक शब्द है। लेकिन फिर भी अगर किसी को लगा कि मैंने रुबीना से डिश रिस्पेक्टफुल तरीके से बात की है, तो मैं अभी शो से बाहर निकलता हूं।' एजाज ने समझाया, रुबीना अक्सर लड़ाई के दौरान अपमानजनक बातें और इशारों में अपना हाथ ऊपर दिखाती हैं, मैंने सिर्फ सिर्फ ताली दी थी। सलमान खान भी एजाज की बात से सहमत थे।

एजाज ने रुबीना को गलत तरीके से नहीं छुआ- सलमान खाम

एजाज ने रुबीना को गलत तरीके से नहीं छुआ- सलमान खाम

इस पूरे मुद्दे पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि रुबीना और एजाज के फाइट का वीडियो देखकर, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि एजाज ने रुबीना को गलत तरीके से छुआ है। सलमान खान ने कहा- मुझे नहीं लगता है कि एजाज ने रुबीना को गलत तरीके से टच किया। बता दें कि पिछले कई वीकेंड के वार में रुबीना अक्सर सलमान खान के गुस्से का शिकार हो जाती हैं।

हालांकि एजाज खान शो से सोमवार (18 जनवरी) को दिखाए जाने वाले एपिसोड में शो से बाहर हो जाएंगे। एजाज खान ने ऐसा अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+